दिल्ली में कोरोना की बेकाबू रफ्तार, 24 घंटे में आंकड़ा 17 हजार के पार

mp corona today

नई दिल्ला, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड केस सामने आए हैं। बुधवार को 17,282 संक्रमण के मामलों के साथ एक दिन में ये सबसे बड़ा उछाल देखा गया है। इसी के साथ पिछले 24 घंटे में 104 मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है।

ये भी देखिये – खरगोन पहुंचे मंत्री हरदीप सिंह डंग, कोरोना की स्थिति का लिया जायजा

दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है और लगातार संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। मंगलवार को जहां संक्रमितों की तादाद 13,468 थी वहीं बुधवार को बढ़कर ये 17 हजार के पार चली गई। एक दिन में सामने आने वाले ये सबसे अधिक मामले हैं। दिल्ली में अब तक 7,67,438 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 9952 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं वहीं एक्टिव मामले 50,736 हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार तमाम कोशिशें कर रही है और इसी बीच केंद्र सरकार ने सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी है और 12वीं की परीक्षा स्थगित की गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews