देश का पहला गोल्ड कॉइन एटीएम, बटन दबाने पर निकलेंगे सोने के सिक्के

देश का पहला गोल्ड कॉइन एटीएम, बटन दबाने पर निकलेंगे सोने के सिक्के

Gold Coin ATM : हम सभी एटीएम से पैसे निकालते हैं। लेकिन क्या आपने सोने के सिक्के उगलने वाली एटीएम देखी है। भारत में पहली बार गोल्ड कॉइन निकालने वाली एटीएम हैदराबाद में लगाई गई है। ये मशीन OpenCube Technologies नाम की स्टार्टअप कंपनी द्वारा लगाई गई है। कंपनी ने सिक्के खरीदने के लिए डेबिट और क्रेडिट कार्ड के अलावा प्रीपेड और पोस्टपेड स्मार्ट कार्ड की पेशकश भी है। इस गोल्ड एटीएम से सबसे शुद्ध माने जाने वाले 24 कैरेट सोने के सिक्के निकलेंगे।

जानकारी के मुताबिक इस एटीएम में एक बार में अधिकतम पांच किलो सोने के सिक्के भरे जा सकेंगे, जिनकी मौजूदा कीमत 3 करोड़ रूपये है। गोल्ड इन्वेस्टमेंट को आसान बनाने के लिए कंपनी ने ये पहल की है जिसके बाद सोने के सिक्के खरीदना एटीएम से पैसे निकालने जितना आसान हो जाएगा। कार्डधारक एक बार में 0.5 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के सिक्के निकाल सकता है। बिजनेट टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक यहां से निकलने वाले सिक्कों की कीमत उस समय के बाज़ार की कीमत के अनुसार तय की जाएगी। मतलब जो बाजार भाव चल रहा होगा, उसी कीमत पर एटीएम से सिक्का निकाला जा सकेगा। इसके लिए कस्टमर डेबिट या क्रेडिट कार्ड यूज़ कर सकता है और ये सेवा 24×7 उपलब्ध होगी।

इसमें से गोल्ड निकालने के लिए कैश एटीएम जैसा ही सिस्टम होगा। डेबिट या क्रेडिट कार्ड से सिक्का खरीद सकते हैं। मशीन की स्क्रीन पर दिए निर्देशों के अनुसार आगे बढ़ना होगा। अपनी जरुरत के हिसाब से सोने के सिक्के का चयन कर उसे विकल्प के रूप में चुनना होगा। फिर डेबिट या क्रेडिट कार्ड को स्वाइप करें और पैसे कटने के साथ ही सिक्का बाहर आ जाएगा। इस तरह अब सोने का सिक्का खरीदना भी एकदम आसान हो जाएगा। देश में अपनी तरह की ये पहली मशीन है। हमारे देश में सोने को एक विश्वसनीय निवेश के तौर पर देखा जाता है और ये हमारी परंपराओं से भी जुड़ा है। ऐसे में ग्राहकों के लिए इसकी विश्वसनीयता प्राथमिकता होती है। देखना होगा कि इस एटीएम को लेकर कैसा रिस्पान्स मिलता है, क्योंकि ये एक नई प्रणाली की शुरुआत भी है। अगर इसे लेकर अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है तो कंपनी का आगे और भी गोल्ड एटीएम लगाने की योजना है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews