BRIBE: कोविड अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार, टीम को देख टॉयलेट में फ्लश किए 25 हजार

राजस्व निरीक्षक रिश्वत

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश की राजधानी दिल्ली में रिश्वतखोर अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। दिल्ली एन्टी करप्शन ब्रांच (Delhi Anti Corruption Branch) ने एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट रैंक के कोविड अधिकारी और एक सिविल डिफेंस कर्मी को 50 हजार रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।इतना ही नहीं जैसे ही अधिकारियों ने टीम को देखा वैसे ही 25 हजार रुपए टॉयलेट में फ्लैश कर दिए।

यह भी पढ़े.. MP: अधिकारी निलंबित, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समेत 10 को नोटिस, 10 का वेतन काटा

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच ने दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक कोविड अधिकारी रविन्द्र मेहरा और एक सिविल डिफेंस कर्मी इमरान खान को घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार किया है।इस दौरान जैसे ही एंटी करप्शन ब्रांच की टीम होटल में घुसी वैसे ही इमरान खान ने 25 हजार रुपए टॉयलेट में फल्श कर दिए लेकिन बाकी पैसे फ्लश करने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े.. MPPSC के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 15 सितंबर तक करें आवेदन, ये होंगे नियम

आरोप है कि लाजपत नगर के कई स्पा मालिकों को धमकाने और सबसे 1 लाख रुपये हर महीने की डिमांड रखी गई थी, जिसकी शिकायत लाजपत नगर के सूत्र स्पा के मालिक ने इसकी शिकायत एन्टी करप्शन ब्रांच में की थी, इसके बाद कार्रवाई की गई।कोविड अधिकारी रविन्द्र मेहरा दिल्ली के पीतमपुरा में केशव महाविद्यालय (Delhi Colleage) में बतौर लाइब्रेरियन काम करता है, लेकिन कोरोना काल (Corona Era) में उसकी ड्यूटी साउथ ईस्ट जिले में कोविड अधिकारी के तौर पर थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews