गले में तख्ती लटकाकर थाने पहुंचा शख्स, कहा ‘मुझे गिरफ्तार कर लो’

भोपाल में नशे के लिए मंदिरों से एंटिक समान चुराने वाली महिला चोर गिरफ्तार

The accused surrendered in the police station : अब तक हमने यही सुना है कि आरोपी या अपराधी पुलिस से बचने की फिराक में रहते हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए येन केन प्रकारेण प्रयास करते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक युवक खुद थाने पहुंच गया और कहा कि उसे गिरफ्तार कर लिया जाए।

मामला अयोध्या का है। यहां रुदौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ऐथर में साल 2022 में गोवध हुआ था। इसी अपराध का आरोपी अकबर अली शनिवार को रुदौली कोतवाली पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। वो अपने सीने पर एक तख्ती लटकाए हुए था जिसपर लिखा था कि ‘मैं गोवध का आरोपी हूं और डेढ़ साल से इधर उधर भाग रहा हूं। इस प्रकरण में मेरी पत्नी जेल में है और मेरे रिश्तेदारों के घर छापे पड़ रहे हैं। मेरा घर बर्बाद हो गया है। मुझे पुलिस पर पूरा विश्वास है इसलिए मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं। मैं जीवन में फिर कभी कोई अपराध नहीं करूंगा।’

आरोपी के थाने पहुंचने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में कुछ लोगों पर गोवंश की हत्या का आरोप है और पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उनमें से पांच आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। आरोपी अकबर अली काफी समय से पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था और उसकी तलाश में पुलिस उसके रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ कर रही थी। उसकी पत्नी इस मामले में पहले से जेल में है और अब उसने भी सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने कहा है कि अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews