क्रूरता की सारी हदें पार, शिक्षक की पिटाई से दलित छात्रा की मौत

क्रूरता की सारी हदें पार, शिक्षक की पिटाई से दलित छात्रा की मौत

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट | क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए एक बार फिर शिक्षक की पिटाई से एक दलित छात्रा की मौत की घटना सामने आई है। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया है। दरअसल, यह मामला उत्तर प्रदेश के औरैया का है, जहां एक दलित छात्रा को उसी के गुरु ने निर्मम तरीके से पिटाई कर दी। जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई हालत बिगड़ने के बाद उस बच्ची ने मौत की जंग लड़ते-लड़ते आखिरकार दम तोड़ दिया। जिसके बाद मामला इतना गंभीर हो गया कि आक्रोशित परिजनों और गांव वालों ने मिलकर पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी। इसके साथ ही पुलिस पर जमकर पथराव किया। इधर हालत बिगड़ता देख आधी रात को ही IG और DIG को वहां जाना पड़ा।

यह भी पढ़ें – Sagar Bus Accident : अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल बस, 35 छात्र-छात्राएं घायल, 1 की मौत, परिवहन मंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा

बता दें कि टीचर ने छोटी सी गलती की उस छात्रा को इतनी बड़ी सजा दी कि उसने इस जिंदगी को अलविदा कह दिया। दरअसल, शिक्षक कक्षा में सभी की परीक्षा ले रहा था। जिसमें इस छात्रा ने OMR शीट पर गलती से दो खाने में फेल कर दिया। वहीं, साथ ही सामाजिक विज्ञान के जगह सामाजक विज्ञान लिख दिया था। जिससे गुस्साए शिक्षक ने लात, डंडे से उससे इतनी बेरहमी से पीटा की आखिरकार उसकी मौत हो गई। बता दें कि घटना 18 दिन पहले की है और 18 दिन वह छात्रा अस्पताल में अपने जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही थी। साथ ही घटना के बाद स्कूल को बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश के शाजापुर में केवल 2 रुपये में बिका 300 किलो प्याज, पढ़ें पूरी खबर

जबकि गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी फूंक दी है। जिसके बाद मामले में करीब 250 से ज्यादा लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसमें मृतक के पिता का नाम भी शामिल किया गया है। वहीं, मृतक के पिता से DM प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने बातचीत कर इस मामले में मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। साथ ही DM ने बताया है कि परिवार के एक सदस्य को SC-ST एक्ट के तहत सरकारी नौकरी दिलाने के लिए सरकार से मांग की जाएगी।

यह भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, DoPT ने जारी किया आदेश, सेवा नियम में संशोधन, इस तरह मिलेगा लाभ

वहीं, इस मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “औरैया में एक छात्रा कि शिक्षक द्वारा पीटे जाने से हुई मौत का समाचार दुखद ही नहीं, बेहद संवेदनशील है। सरकार यथोचित कार्रवाई करें और पीड़ित परिवार को मुआवजा भी दे और अंत में उन्होंने लिखा है कि शिक्षा जीवन देती है लेती नहीं…”। वहीं, तूल पकड़ता देख आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो चुका है जिसकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें – Sensex और Nifty दोनों में उछाल, यहां देखें Share Market का ताजा हाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews