CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर चलाई गोली, 4 की मौत, तीन गंभीर घायल

CRPF

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ के सुकमा में बड़ा घटनाक्रम हुआ है।छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्र में तैनात सुकमा में सीआरपीएफ जवान ने अपने ही साथियों पर गोलीबारी कर दी। यहां सुकमा के सीआरपीएफ कैंप में एक जवान ने गोली मारकर अपने चार साथियों की हत्या कर दी है और तीन को गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

यह भी पढ़े.. Bank Holidays 2021: नवंबर में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम हो सकता है प्रभावित, देखें लिस्ट

मामला सुकमा जिले के लिंगमपल्ली CRPF कैंप  के कामरईगुड़ा पुलिस स्टेशन के अंदर का है। यह पूरा क्षेत्र नक्सली प्रभावित क्षेत्र माना जाता है घटना रात करीब दो बजे की है। सीआरपीएफ के जवान ने अपने साथी जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें 7 जवान घायल हो गए। इनमें दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े.. MP Corona: मप्र में अब भी एक्टिव मामले 100, 6 फिर पॉजिटिव, सीएम का बड़ा बयान

इसके साथ ही एक अन्य जवान ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी तीन घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें हेलीकॉप्टर की मदद से अब रायपुर ले जाया गया है। सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने घटना की पुष्टि की है और बताया है कि जिस से जवान ने गोलीबारी की, उसे हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews