CWC Meet: आज होगी कांग्रेस कार्य समिति और संसदीय दल की बैठक, तय हो सकता है विपक्ष के नेता का नाम

कांग्रेस सीडब्ल्यूसी और संसदीय दल की आज बैठक रखी गई है। इस बैठक में विपक्ष के नेता के नाम पर चर्चा होगी।
CWC Meet

CWC Meet: लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद अब जहां नरेंद्र मोदी एक बार फिर पीएम पद की शपथ लेंगे। वहीं दूसरी तरफ 99 सीट जीतने वाली कांग्रेस  संसदीय दल के साथ मिलकर विपक्ष के नेताओं के नाम पर मुहर लगाने में जुट गई है। इसके लिए एक बैठक का आयोजन किया गया है।

8 जून यानी कि आज कांग्रेस कार्य समिति और पार्टी संसदीय दल की बैठक रखी गई है। शनिवार को होने वाली यह बैठक मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा करने के लिए रखी गई है। कार्य समिति की बैठक दोपहर 11 बजे होगी। इसके बाद शाम 5:30 बजे संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है।

चुना जाएगा संसदीय दल का नेता

जानकारी के मुताबिक संसदीय दल की बैठक में लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्य और राज्यसभा सदस्य शामिल होंगे। कांग्रेस संसदीय दल का नेता कौन होगा इस पर भी बैठक में विचार विमर्श किया जाएगा।

अब तक जो जानकारी सामने आ रही है। उसके मुताबिक सोनिया गांधी को एक बार फिर से संसदीय दल का नेता चुना जा सकता है। अगर उन्हें संसदीय दल का नेता बनाया जाता है तो वह नेता प्रतिपक्ष का चुनाव करेंगी। यह खबर भी सामने आई है कि कई नेताओं ने राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष रखे जाने की बात कही है। वहीं मल्लिकार्जुन खरगे राज्यसभा में विपक्ष के नेता बने रह सकते हैं।

जयराम रमेश की पोस्ट

सीडब्ल्यूसी की इस बैठक को लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा कि ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बैठक सुबह 11 बजे होटल अशोक में शुरू होगी। पहले कार्य समिति की बैठक होगी इसके बाद दोपहर 1 बजे प्रेस वार्ता रखी गई है। इसके बाद शाम 5:30 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में नवनिर्वाचित लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों की कांग्रेस संसदीय दल के साथ बैठक होगी। उन्होंने सीडब्ल्यूसी और सीपीपी सदस्यों के लिए रात्रि भोज के संबंध में भी जानकारी दी है। इस बैठक के बाद विपक्ष के नेता के नाम पर मुहर लग जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews