Cyber Crime : अनजान नंबर से आए कॉल, इसके बाद अकाउंट से उड़ गए 50 लाख

Cyber ​​Crime

Cyber Crime : लगातार ही साइबर क्राइम के नए नए मामले सामने आ रहे हैं। एक बार फिर ऐसी ही एक घटना में अपराधियों ने एक व्यक्ति के अकाउंट से 50 लाख रूपये निकाल लिए। इसे लेकर अब पीड़ित ने साइबर पुलिस में शिकायत की है। उस व्यक्ति का कहना है कि उसने न तो किसी के साथ कोई ओटीपी शेयर किया न ही कोई पासवर्ड बताया था।

मामला दिल्ली का है जहां सिक्योरिटी एजेंसी चलाने वाले एक शख्स को किसी अनजान नंबर से बार बार कॉल आ रहा था। एक बार उसने ये फोन उठाया लेकिन सामने से कोई आवाज़ नहीं आई। इसके बाद फिर उसी नंबर से कई बार फोन आया। उसने दो तीन बार फोन उठाया भी लेकिन किसी ने बात नहीं की। ये सिलसिला एक घंटे तक चलता रहा। इसके बाद उसके फोन पर एक मैसेज आया जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। उसके अकाउंट से 50 लाख रूपये उड़ चुके थे।

इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने साइबर पुलिस से संपर्क किया और सारा मामला बताया। उसने किसी के साथ ओटीपी भी शेयर नहीं किया थ। पुलिस का कहना है कि उसका फोन हैक कर लिया गया था इसीलिए उसे इसका पता नहीं चल पाया। इस वारदात को जामताड़ा से अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन ये घटना एक बा फिर हमें आगाह करती है कि इस तरह किसी भी संदेहास्पद फोन कॉल या मैसेज आने पर हमें सतर्क हो जाना चाहिए, क्योंकि आजकल साइबर अपराधी नए नए तरीके तलाश रहे हैं और हमें उनसे सावधान रहने की जरुरत है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews