शादी में डांस डीजे और आतिशबाजी बैन, मौलवी का फरमान

Shadi in UP

DJ and fireworks banned in marriage : शादियों का मौसम है और जहां भी बारात निकलती है हमें आतिशबाजी देखने को मिलती है। इसी के साथ डीजे भी काफी चलन में है। लेकिन झारखंड के धनबाद जिले में एक मौलवी ने शादी में डीजे और आतिशबाजी पर पाबंदी लगाने का फरमान जारी कर दिया है। ये बात न मानने पर अच्छा खासा जुर्माना किया जाएगा।

निरसा प्रखंड स्थित सिबिलीबाड़ी जामा मस्जिद के प्रमुख इमाम मौलाना मसूद अख्तर ने कहा है कि ये गैर-इस्लामी प्रथाएं हैं और ऐसा नहीं होना चाहिए। इसी के साथ उन्होने 2 दिसंबर से सभी शादियों में डांस, डीजे और आतिशबाजी पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है। उन्होने कहा है कि सभी निकाह इस्लाम धर्म के मुताबिक होंगे और इस दौरान न तो डांस किया जाएगा, न ही डीजे लगेगा या आतिशबाजी होगी। ऐसा करने पर 5100 का जुर्माना लगाया जाएगा और लिखित रूप से माफी भी मांगन पड़ेगी।

मौलाना ने कहा कि ये फैसला हमने सर्वसम्मति से लिया है और अबसे हर निकाह में पूरी तरह इस्लाम धर्म के नियमों का पालन होगा। उन्होने कहा कि हमारा धर्म नाचने गाने और इस तरह की दूसरी बातों की इजाज़त नहीं देता है और निकाह में ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। इसी के साथ ये भी फरमान जारी किया गया है कि निकार रात 11 बजे से पहले कर लिया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि रात में 11 बजे के बाद का समय अच्छा नहीं होता है और जिन्होने इस नियम का उल्लंघन किया, उनपर भी जुर्माना लगेगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews