8 साल की बेटी ने पिता को खुदकुशी करने के रोका, पिता ने की बेटी की हत्या

indore crime news

Father killed 8 year old daughter : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पांच दिन पहले 8 साल की बच्ची की जघन्य हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने अब जो खुलासा किया है उसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाएगा। पुलिस ने बच्ची की हत्या के आरोप में उसी के पिता को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी आत्महत्या करना चाहता था लेकिन उसकी बच्ची ने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने उसी की हत्या कर दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि आरोपी मोहम्मद इकबाल खतना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वो पेशे से एक उसके अपनी पत्नी नगीना बेगम के साथ पिछले एक साल से संबंध खराब चल रहे थे। उनके बीच अक्सर झगड़े होते और वो इससे काफी परेशान रहने लगा था। पिछले बुधवार को पत्नी से फिर झगड़ा होने के बाद उसने खुदकुशी करने का इरादा किया और घर से चाकू लेकर बाहर निकला। लेकिन इसी बीच उसकी 8 साल की बेटी उज्मा उसके पीछे पीछे आ गई।

पुलिस ने बताया कि मोहम्मद इकबार खतना के साथ उसकी बेटी भी गाड़ी में बैठ गई। उसने बच्ची को वापस भेजने के लिए काफी कोशिशें की और उसे पैसे भी दिए, लेकिन वो नहीं लौटी। करीब 45 मिनट तक बेटी को मनाने के बाद उसे गुस्सा आ गया और उसने बेटी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वो शव को वहीं छोड़ घर वापस चला गया। बाद में घरवालों ने बच्ची की खोज खबर की तो दबाव में आकर उसने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखा दी और इसके बाद बच्ची का शव बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ की जा रही है। लेकिन इस घटना के सामने आने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews