भरतपुर, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय जनता पार्टी की भरतपुर सांसद रंजीता कोली पर बदमाशों ने जान लेवा हमला किया है। बदमाशों ने मंगलवार की देर रात भाजपा सांसद के घर के बाहर तीन फायर किये और सांसद के फोटो पर क्रॉस का निशान और घर की दीवार पर धमकी भरा परचा चिपकाकर फरार हो गए। घटना के बाद सांसद रंजीता कोली की तबियत ख़राब हो गई उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है सांसद पर पांच महीने में ये दूसरी बार हमला हुआ है।
जानकारी के मुताबिक भरतपुर की भाजपा सांसद रंजीता कोली के आवास पर बीती रात बदमाशों ने फायरिंग की। रात करीब 11:45 बजे के करीब बायना स्थित सांसद के आवास की है। हमलावरों ने सांसद रंजीता के घर के बाहर तीन राउंड फायर किये और सांसद की फोटो पर क्रॉस का निशान लगाकर धमकी भरा पत्र घर की दीवार पर चिपकाकर भाग गए। हमला होते ही घर में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद सांसद की तबियत ख़राब हो गई परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
ये भी पढ़ें – फिर चर्चाओं में साध्वी प्रज्ञा का बयान, अजान को लेकर कही बड़ी बात
पुलिस को मिले कारतूस के तीन खाली खोके
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताल की इसमें पुलिस को कारतूस के तीन खाली खोके मिले हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, पुलिस ने सांसद की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है की सांसद रंजीता कोली पर पिछले पांच महीने में ये दूसरी बार हमला हुआ है लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी लुढ़की, सोना पुरानी कीमत पर, ये हैं ताजा भाव
धमकी भरे पत्र में अभद्र भाषा का प्रयोग
बदमाशों द्वारा सांसद के घर के बाहर चिपकाये धमकी भरे पत्र में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। हमलावरों ने स्पष्ट लिखा है कि ये तो अभी ट्रेलर है अगली बार तेरे अंदर गोली होगी। देखते हैं तेरे को कौन बचाता है , अब मरने के लिए तैयार हो जा, तू जितनी हवा में उड़नी थी उड़ ली। सांसद पर हमले के बाद से शहर में दहशत का माहौल है।
[dgv_vimeo_video id=”644251685″]
[dgv_vimeo_video id=”644251800″]
