
Death Of Husband Fight With Wife : यूपी के अलीगढ़ से अजीबों-गरीब मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी में आलू के पराठे को लेकर लड़ाई हो गई। जिसके बाद मामला इतना गहरा गया कि एक की मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, मामले की जांच में जुट गई है।
7 साल पहले हुई थी शादी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पति और पत्नी के बीच आलू के पराठे को लेकर लड़ाई हो गई। उस समय किसी ने सोचा नहीं था कि इस मामूली से झगड़े में किसी की जान भी चली जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पति का नाम लक्ष्मण है। जिसकी शादी बुलंदशहर के रहने वाली युवती से हुई थी। दोनों की शादी को 7 साल हो गए थे। एक दिन पति ने अपनी पत्नी से खाने के लिए आलू का पराठा मांगा तो इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद खड़ा हो गया। जिसके बाद दोनों ने घर छोड़ दिया और बाहर निकल आए।
रेलवे ट्रैक पर मिला शव
झगड़े के कुछ देर बाद पति का रेलवे ट्रैक पर मिला। जिससे वहां हड़कंप मच गया।इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पत्नी को पुलिस के हवाले कर दिया और आरोप लगाया कि पत्नी ने अपने बहनोई के साथ मिलकर पति की हत्या की है। दरअसल, परिजनों ने पत्नी और उसके बहनोई के बीच अवैध संबंध का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

