Sex Racket: वेबसाइट से होती थी ग्राहकों की बुकिंग, दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थी लड़कियां

sex racket

देहरादून, डेस्क रिपोर्ट। उत्तराखंड में देह व्यापार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बड़े सेक्स रैकेट्स का खुलासा हो रहा है। अब एक बार फिर देहरादून (Dehradun Sex Racket) में हाईप्रोफाइल देह व्यापार का खुलासा हुआ है। यहां पुलिस ने जखाण के एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex Racket Busted) का खुलासा किया है और मौके से  विदेशी युवती समेत 7 युवक-युवतियों को मोबाईल और नगदी के साथ गिरफ्तार (Arrest) किया है। वही पुलिस की कार्रवाई के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े.. Sex Racket: MP में सेक्स रैकेट का खुलासा, ग्राहक बन पहुंची पुलिस, आपत्तिजनक हालत में कई गिरफ्तार

दरअसल, देहरादून पुलिस  (Uttarakhand Police) को सूचना मिली थी कि जाखण में देह व्यापार चलाया जा रहा है।इसी आधार पर में एसओजी और एंटी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग सेल ने दबिश दी और मौके से एक विदेशी महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी एक वेबसाइट (Online Sex Racket)के जरिए देह व्यापार चलाते थे।इससे पहले पुलिस ने रविवार रात को एक होटल में छापा मारा था और यहां से दो युवतियों को पकड़ा गया, इसके बाद पूछताछ में पता चला था कि यह सेक्स रैकेट चलाने वाले एक किराए के मकान में रहते है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Update: मप्र के इन 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

सेक्स रैकेट (Sex Racket Expose) में शामिल युवक दिल्ली, गाज़ियाबाद जैसे इलाकों में लड़कियों से संपर्क करते थे और वेश्वावृत्ति के लिए देहरादून लाते थे। लड़कियों को एक वेबसाइट के ज़रिये बुक किया जाता था। बताया गया कि वेबसाइट पर संपर्क नंबर अपलोड किए जाते थे और ग्राहकों के कॉल या मैसेज आने पर डील फिक्स होती थी और लड़कियों को उनके बताए पतों पर भेजा जाता था।सभी के खिलाफ राजपुर थाने में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और साढ़े 12 हजार रुपये नकद मिले हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews