दिल्ली- ऑक्सीजन की कमी से बत्रा हॉस्पिटल में एक डॉक्टर सहित 12 मरीजों की मौत!

दिल्ली- ऑक्सीजन की कमी से बत्रा हॉस्पिटल में एक डॉक्टर सहित 12 मरीजों की मौत!

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी में कथित तौर पर ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी के कारण एक डॉक्टर समेत 12 मरीजों की मौत हो गई। दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) में ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर सुनवाई चल ही रही थी और बत्रा हॉस्पिटल (Batra Hospital) द्वारा बताया जा रहा था कि उनके पास बहुत कम ऑक्सीजन बची है। इसी बीच खबर आई कि बत्रा हॉस्पिटल में ऑक्सीजन खत्म हो गई जिसमें एक डॉक्टर सहित 12 लोगों की मौत हो गई।

कोरोना कर्फ्यू: शादी में 400 से अधिक मेहमान, पुलिस की मौजूदगी में हुए फेरे, पढ़िए पूरी खबर

हॉस्पिटल द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि दोपहर 12.45 बजे उनके यहां ऑक्सीजन खत्म हो गई थी और डेढ़ बजे सप्लाई मिली। इस कारण हमने कई जिंदगी गंवा दी है जिसमें हमारे अपने एक डॉक्टर हैं। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान हॉस्पिटल द्वारा कहा गया था कि उनके पास सिर्फ एक घंटे की ऑक्सीजन बची है। उन्होने कहा कि रोज ऐसा हो रहा है कि कुछ घंटे हमें क्रिटिकल स्थिति में गुजारने पड़ते हैं और ये चक्र खत्म नहीं हो रहा। इधर 12 मरीजों और डॉक्टर की मौत के बाद हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वो हर हाल में दिल्ली को प्रतिदिन 490 MT ऑक्सीजन उपलब्ध कराए। हाईकोर्ट ने केंद्र को फटकार लगाते हुए कहा कि बहुत हो चुका, दिल्ली में लोग मर रहे हैं, आपने दिल्ली को 490 MT ऑक्सीजन देने का वादा किया है, उसे पूरा कीजिये। हाईकोर्ट ने कहा कि अगर आदेश का पालन नहीं किया गया तो हम अवमानना की कार्रवाई कर सकते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews