कोहरे के चलते थमे विमानों के पहिए, दिल्ली एयरपोर्ट पर 6 उड़ाने रद्द, कई फ्लाइट्स के संचालन में देरी

घने कोहरे की वजह से कम होने वाली दृश्यता का सबसे ज्यादा असर फ्लाइट संचालन पर देखने को मिलता है। दिल्ली एयरपोर्ट पर कई विमानों के संचालन में देरी हुई और कुछ फ्लाइट्स कैंसिल भी कर दी गई।
Indigo

देश भर में ठंड का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे घना कोहरा छाया हुआ है और यातायात की रफ्तार पर लगाम लग गई है। जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त है और फ्लाइट संचालन में भी परेशानी आ रही है।

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज दृश्यता का स्तर बहुत कम देखने को मिला। इससे विमान के संचालन में भारी बाधा देखने को मिली। जानकारी के मुताबिक मौसम की मांग के चलते 6 उड़ाने रद्द हुई और 150 से अधिक विमान को निर्धारित समय से देरी से संचालित किया गया।

दूसरी शहरों में हुई लैंडिंग

मंगलवार तड़के कोहरे की वजह से रनवे पर दृश्यता का स्तर काफी कम था। दिल्ली आने वाले तीन विमान को सुरक्षित लैंडिंग करवाने के लिए जयपुर और लखनऊ की तरफ डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट पर कैट 3 तकनीक के तहत काम हो रहा है लेकिन फिर भी टेकऑफ के लिए आवश्यक न्यूनतम दृश्यता की कमी की वजह से प्रस्थान में 15 मिनट से एक घंटे तक की देरी हो रही है।

बढ़ी यात्रियों की संख्या

उड़ानों के संचालन में हो रही देरी की वजह से टर्मिनल पर यात्रियों की भीड़ बढ़ चुकी है। दरअसल, देरी होने की वजह से यात्री अपनी फ्लाइट का इंतजार करते रहते हैं या फिर रद्द होने की वजह से दूसरी फ्लाइट से जाना चाहते हैं। ऐसे में एयरपोर्ट प्रबंधन यात्रियों को सलाह दी है कि घर से निकलने से पहले वह संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। आधिकारिक वेबसाइट पर फ्लाइट की स्थिति देखने के बाद ही मौके पर पहुंचे।

यात्रियों से सहयोग की अपील

एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पैसेंजर एडवाइजरी जारी की है। इसमें लिखा है कि उड़ानों का संचालन रनवे पर दृश्यता ठीक होते है, सामान्य रूप से किया जाएगा। यात्रियों से अनुरोध है कि वह अपनी एयरलाइन से फ्लाइट की जानकारी लेते रहे। प्रबंधन ने यह भी कहा कि ऑन ग्राउंड ऑफिसर्स और स्टाफ यात्रियों की सुविधा के लिए हर टर्मिनल पर उपलब्ध है जो जरूरी जानकारी और मदद देंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews