दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, बढ़ते प्रदूषण को लेकर AAP का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 05 जनवरी 2026 से शुरू हो गया है जो 8 जनवरी 2026 तक चलेगा। यह सत्र केवल 4 दिनों तक ही चलेगा। सत्र के पहले ही दिन सदन में हंगामे की स्थिति देखी गई।
AAP Protest on Delhi Pollution

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 05 जनवरी 2026 से शुरू हो गया है जो 8 जनवरी 2026 तक चलेगा। यह सत्र केवल 4 दिनों तक ही चलेगा। सत्र के पहले ही दिन सदन में हंगामे की स्थिति देखी गई। उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना के अभिभाषण के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के 4 विधायकों ने बवाल मचा दिया जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने AAP विधायक जरनैल सिंह, संजीव झा, कुलदीप कुमार और सोमदत्त को सदन की कार्यवाही से शेष 3 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है।

बता दें कि एक तरफ जहां दिल्ली सरकार CAG रिपोर्ट के मामले को लेकर पिछली केजरीवाल सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है तो वहीं विपक्ष दिल्ली की रेखा सरकार को प्रदूषण और पानी के मुद्दे पर घेरने की तैयारी कर रहा है। सत्र के शुरू होने से पहले विपक्ष के AAP विधायकों ने दिल्ली में प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति को लेकर सदन के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदूषण पर AAP विधायकों को विरोध प्रदर्शन

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही AAP के विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रदूषण को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सभी AAP विधायक चेहरों पर मास्क लगाकर पहुंचे थे, जो दिल्ली की जहरीली होती हवा का प्रतीक था। हाथों में तख्तियां और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए AAP विधायकों ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार प्रदूषण को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है।

नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने रेखा सरकार पर ​बोला हमला

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर रेखा सरकार पर हमला बोला। उन्होंंने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली के लोग सांस नहीं ले पा रहे हैं, वे जहरीली हवा से मर रहे हैं, लेकिन भाजपा प्रदूषण के मुद्दे पर काम करना तो दूर बात करने को भी तैयार नहीं है। आज हमें विधानसभा से क्यों बाहर किया गया? क्योंकि हमने मास्क पहने थे। दिल्ली के लोग जहरीली हवा से मर रहे हैं, लेकिन भाजपा AQI मॉनिटर पर पानी डालने के अलावा कुछ नहीं कर रही है। यह शर्मनाक है।

CAG रिपोर्ट पर उन्होंने कहा कि भाजपा पहले दिल्ली में जो लोग जहरीली हवा से मर रहे हैं उसपर जवाब दे। सभी डेटा दिखाते हैं कि इस साल प्रदूषण सबसे ज्यादा है। केंद्र सरकार के डेटा से पता चलता है कि पंजाब में पराली नहीं जलाई जा रही है, तो प्रदूषण कहां से आ रहा है?

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews