5 जनवरी से दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र, पहले दिन सदन को संबोधित करेंगे उपराज्यपाल, सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र 5 जनवरी से शुरू होगा जो 8 जनवरी 2026 तक चलेगा। यह सत्र केवल 4 दिनों तक ही चलेगा। सत्र के पहले दिन उपराज्यपाल वीके सक्सेना सदन को संबोधित करेंगे।
Delhi Assembly Winter Session 2026

दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सत्र 5 जनवरी से शुरू होगा जो 8 जनवरी 2026 तक चलेगा। यह सत्र केवल 4 दिनों तक ही चलेगा। सत्र के दौरान सरकार सदन के पटल पर 5 महत्वपूर्ण कैग (CAG) रिपोर्ट्स रखने जा रही है जिस पर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता (Vijendra Gupta) ने 26 दिसंबर को मीडिया से बात करते हुए बताया कि शीतकालीन सत्र के पहले दिन उपराज्यपाल वीके सक्सेना सदन को संबोधित करेंगे। इसके बाद CAG रिपोर्ट के साथ रिवाइज्ड बजट एस्टिमेट और कई कमिटी रिपोर्ट पेश की जाएंगी।

अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने अधिकारियों को दिए थे ये निर्देश

बता दें कि इस शीतकालीन सत्र में विधानसभा के डिजिटल कामकाज में परिवर्तन के साथ एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव भी देखने को मिल सकता है। अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने हाल ही में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रश्न, नोटिस, उत्तर और विधेयक प्रस्तुत करने सहित सभी विधायी कार्य अब पूरी तरह से राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन के माध्यम से किए जाएंगे।

प्रदूषण मुद्दे पर हंगामे के आसार

बता दें कि दिल्ली में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के मुद्दे पर सदन में हंगामे के आसार हैं। विपक्ष इसके नियंत्रण को लेकर सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर भी सवाल खड़े कर सकता है। इसके साथ ही विपक्ष जल संकट और प्रशासनिक मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews