दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने PM Modi को लिखा लेटर, कही ये बात

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने PM Modi को लिखा लेटर, कही ये बात

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इस वक्त दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच काफी तकरार देखी जा रही है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को एक लेटर लिखा है। लेटर में केजरीवाल ने पीएम मोदी से अनुरोध किया है कि वह देश भर के 10 लाख सरकारी स्कूलों को एक साथ अपग्रेड करने की योजना बनाएं। इस पत्र को केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट से भी शेयर किया है।

पत्र को शेयर करते हुए केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा कि उन्होंने 14,500 स्कूलों को अपग्रेड करने की बात कही है, जो एक अच्छी योजना है। लेकिन इस तरह से हमें सभी स्कूलों को अपग्रेड करने में 100 साल लग जाएंगे। इसलिए एक साथ सभी 10 लाख सरकारी स्कूलों को अपग्रेड करने की योजना बनानी चाहिए।

Must Read- गुस्से ने ली कॉन्स्टेबल और पत्नी-बेटी की जान, तीनों ने 12वीं मंजिल से लगाई छलांग

केजरीवाल ने अपने पत्र में कबाड़खाना बन चुके देश के 80 फीसदी स्कूलों को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि इससे देश का भविष्य संकट में आ जाएगा। जानकारी देते हुए केजरीवाल ने कहा कि भारत में रोजाना 27 करोड़ बच्चे स्कूल जाते हैं जिनमें से 18 करोड़ बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं। अगर हम कबाड़खाने जैसी जगह पर करोड़ों बच्चों को शिक्षा देंगे तो देश का भविष्य किस ओर जाएगा।

अपने पत्र में केजरीवाल ने यह भी कहा कि 130 करोड़ देशवासी अब यह चाहते हैं कि उनका देश समृद्ध शाली शक्तिशाली और नंबर वन देश बने। इसीलिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि 14500 स्कूलों की जगह सभी स्कूलों को अपग्रेड करने की योजना को तैयार करें। उन्होंने यह भी कहा कि सभी राज्यों को विश्वास में लेते हुए अगले 5 साल में यह योजना जारी की जानी चाहिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews