लो आ गई अब दिल्ली की “लाड़ली बहनों” के लिए खुशखबरी, इस दिन से हर माह मिलने लगेंगे 2500 रुपए, जानें डिटेल्स

दिल्ली की लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। बीजेपी के चुनावी वादे के मुताबिक, मार्च के महीने से दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपए मिलना शुरू हो जाएंगे। इसकी घोषणा खुद सीएम रेखा गुप्ता ने की है।
delhi cm

Delhi Women Scheme 2025 : महाशिवरात्रि से पहले दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। आज गुरूवार 20 फरवरी को रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।इसी के साथ दिल्ली की लाड़ली बहनों (महिलाओं) को कब से 2500 रुपये माह मिलेंगे, इसका भी जवाब मिल गया है।

दरअसल , दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करना दिल्ली में बीजेपी के सभी 48 विधायकों की जिम्मेदारी है। अपने सभी वादों को हम पूरा करेंगे और इसमें महिलाओं को दी जाने वाली सहायता राशि भी शामिल है। दिल्ली की महिलाओं को 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को 2500 रुपये की पहली किस्त मिलेगी। इस पैसे को सीधे महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

चुनाव के समय बीजेपी ने की थी महिलाओं को 2500 देने की घोषणा

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्ता में दोबारा आने पर महिलाओं के लिए 2,100 रुपये मासिक सहायता की घोषणा की थी। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणापत्र में 2,500 रुपए मासिक सहायता का वादा किया था, ऐसे में सत्ता हासिल होने के बाद अब बीजेपी सरकार महिलाओं को दिए गए वादे को पूरा करने में जुट गई है और 8 मार्च से योजना की शुरुआत करने वाली है।

जानें दिल्ली में किन महिलाओं को मिलेंगे 2500?

खबर है कि इस स्कीम का फायदा केवल दिल्ली की निवासी महिलाओं को ही मिलेगा, अन्य को नहीं। इसके साथ ही जो महिलाएं सरकारी नौकरी में है या जो टैक्स भरती हैं या जो महिलाएं पहले से किसी पेंशन का लाभ ले रही हैं, उन्हें इस स्कीम में शामिल नहीं किया जाएगा।हालांकि अभी आयु सीमा, पात्रता , नियम रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। संभावना है कि आने वाले दिनों में ऑनलाइन और ऑफलाइन इसके लिए आवेदन शुरू किए जा सकते है, साथ ही किसे लाभ मिलेगा और किसे नहीं, इसको लेकर भी निर्देश जारी किए जा सकते है।

एमपी-महाराष्ट्र और झारखंड में भी लागू है ये योजना

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में महिलाओं के हित के लिए मई 2023 से लाड़ली बहना योजना चलाई जा रही है जिसके तहत हर माह 1.27 करोड़ पात्र लाड़ली बहनों को 1250 रुपए दिए जाते है। वही झारखंड में भी हेमंत सोरेन सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत 2500 रुपये प्रति दिए जाते है।इसके अलावा महाराष्ट्र में देवेन्द्र फणनवीस सरकार द्वारा मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना चलाई जा रही है जिसके तहत 2.5 करोड़ महिलाओं को हर माह 1500 रुपए आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाते है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews