आग का गोला बनी दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस, बड़ा हादसा, यात्री सुरक्षित

आग का गोला बनी दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस, बड़ा हादसा, यात्री सुरक्षित

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि बोगी पूरी तरह इसकी चपेट में आ गई। कहा जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी। गनीमत रही कि इसमें सवार यात्रियों में से कोई हताहत नहीं हुआ है।

ये भी सुनिये – Indore News: नाली में जिंदा जला युवक, पुलिस की जांच शुरू लेकिन अब तक नही हो पाई शिनाख्त

शताब्दी एक्सप्रेस के कोच C-4 में आग लगने के बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ये घटना रायवाला और कांसरो के नजदीक हुई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते बोगी आग का गोला बन गई। इस बोगी में करीब 35 यात्री सवार थे। जैसे ही लोको पायलट को मामले की जानकारी लगी उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इसके बाद यात्रियों को उतारा गया और बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया गया। बाद में अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति सामान्य होने पर ट्रेन को रवाना किया गया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews