दिल्ली में जर्जर पाइपलाइन बनीं मुसीबत की जड़, बोतलबंद पानी खरीदने की मजबूर लोग

दिल्ली के कई इलाकों में जर्जर पाइपलाइन लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। दूषित पानी पीने से बीमारी फैलने का खतरा है और लोग बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर हैं।
Delhi

इन दिनों दूषित पानी की चर्चा काफी ज्यादा हो रही है। इंदौर में हुए केस का मामला अभी तक थमा नहीं है कि अब दिल्ली के कुछ इलाकों में लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। यहां के प्रेम नगर, पटेल नगर और बलजीत नगर में पाइपलाइन जर्जर होने की वजह से गंदा पानी आ रहा है। मुसीबत इतनी बढ़ चुकी है कि लोगों को बोतल का पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है।

इन क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय लोगों के मुताबिक लगभग 50 वर्षों से पाइपलाइन बदली नहीं गई है। जर्जर हो चुकी पाइप लाइन में जगह-जगह लीकेज है और नालों का गंदा पानी सप्लाई लाइन में मिल रहा है। लोगों के घरों तक दूषित पानी जा रहा है। यहां लोगों को रोजाना 20 से 30 रुपए की 20 लीटर का बोतलबंद पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है।

फिल्टर पानी को लेकर चिंता

स्थानीय निवासियों के मुताबिक फिल्टर वाटर में आवश्यक मिनरल की जानकारी नहीं होती है। इसकी वजह से लगातार चिंता की स्थिति बनी हुई है। प्रेम नगर, पहाड़, नबी करीम, दरियागंज, बलजीत नगर, सदर बाजार, पटेल नगर जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पीने का साफ पानी नहीं मिल रहा। बदबूदार पानी मिलने से स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ रहा है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लगभग 40 प्रतिशत आबादी गंदा पानी पीने को मजबूर है।

लोग हो रहे बीमार

इन क्षेत्रों में ये समस्या कोई नई नहीं है बल्कि कई वर्षों से बनी हुई है। कुछ जगहों पर तो सीवर का गंदा पानी मिल रहा है। इससे खान पीना प्रभावित हुआ है और बीमारियां फैल रही है। स्थानीय लोगों के बीच बुखार, उल्टी, दस्त , पेट दर्द जैसी समस्या आम हो चुकी है। शिकायत के बावजूद भी कोई ठोस समाधान नहीं मिला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews