दिल्ली- कोविड वार्ड में तैनात डॉक्टर ने की खुदकुशी, आईएमए के पूर्व प्रमुख ने कही ये बात

suicide

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली के मैक्स अस्पताल के एक रेजिडेंट डॉक्टर (Doctor) ने आत्महत्या (suicide) कर लगी। कहा जा रहा है कि कोरोना (corona) मरीजों के इलाज के दौरान लगातार हो रही मौत से वो मानसिक तनाव में थे और काफी परेशन रह रहे थे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के पूर्व प्रमुख डॉक्टर रवि वानखेडकर ने ट्वीट कर कहा है कि कोरोना के चलते डॉ विवेक तनाव में थे और इसीलिए उन्होने ये कदम उठाया।

हाईकोर्ट ने आदेश का पालन न होने पर जताई चिंता, सरकार को दिए ये निर्देश

डॉक्टर विवेक राय साकेत स्थिति मैक्स अस्पताल में काम करते थे। पिछले एक महीने से वो कोविड आईसीयू में ड्यूटी कर रहे थे। कहा जा रहा है कि वह रोजाना करीब 8 मरीजों का सीपीआर और एसीएलएस करते थे और उनमें से अधिकांश मरीजों की मौत हो रही थी। कहा जा रहा है कि इसी के लेकर वे काफी विचलित थे और उन्होने ये घातक कदम उठा लिया। 33 साल के डॉ विवेक का शव उनके घर से बरामद किया गया। मालवीय नगर पुलिस के मुताबिक उनके पास एक महिला का फोन आया था जिसमें कहा गया कि उनकी दोस्त के पति दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें विवेक राय फांसी पर झूलते मिले। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है परिवार, दोस्त और मेरे सब जानने वाले खुशहाल रहें। इसके अलावा उसमें सुसाइड की कोई वजह नहीं लिखी है। उनकी पिछले साल ही शादी हुई थी और उनकी पत्नी दो महीने की गर्भवती है। एक डॉक्टर द्वारा इस तरह खुदकुशी की घटना के बाद से अस्पताल में हड़कंप है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews