Delhi Election 2025: फिर बिगड़े BJP नेता रमेश बिधूड़ी के बोले, कहा “हिरनी की तरह दिल्ली की गलियों में भाग रहीं आतिशी”, AAP ने किया पलटवार

ये पहला मौका नहीं हैं जब मुख्यमंत्री आतिशी को लेकर रमेश बिधूड़ी ने विवादित बयान दिया है कुछ दिन पहले छह जनवरी को एक जनसभा में रमेश बिधूड़ी ने कहा था कि "आतिशी जो पहले मारलेना थीं, अब सिंह बन गई हैं, यहां तक कि उन्होंने अपना पिता बदल लिया है।
Ramesh Bidhuri Atishi

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवार अपना दमखम दिखा रहे हैं यहाँ बयानबाजी भी तीखी होती जा रही है, इसी क्रम में भाजपा नेता एवं कालकाजी सीट से प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी का एक और विवादित बयान सामने आया है, उन्होंने मुख्यमंत्री आतिशी पर जुबानी हमला करते हुए कहा – जैसे जंगल में हिरनी भगित फिरती है वैसे ही आतिशी दिल्ली की गलियों में भाग रहीं हैं, बिधूड़ी के बयान पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है और इसे भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता बताया है।

दिल्ली की कालकाजी सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यहाँ कोई मुकाबला नहीं है यहाँ तो सत्ता विरोधी लहर है, जनता ने आतिशी को विदाई दे दी है, उनके नामांकन में 50 लोग भी उनके साथ नहीं थे, पूर्व सांसद ने कहा कि आज दिल्ली की गलियों की हालत देखिये जनता नरक भोग रही है।

रमेश बिधूड़ी के बयान को AAP ने बताया भाजपा की महिला विरोधी सोच 

सभा में आगे बोलते हुए रमेश बिधूड़ी ने कहा जैसे जंगल में हिरनी भागती है वैसे वोट मांगने के लिए आतिशी दिल्ली की गलियों में भाग रहीं हैं, बिधूड़ी के इस बयान के बाद फिर विवाद छिड़ गया है, आम आदमी पार्टी ने बिधूड़ी के बयान को X पर शेयर करते हुए लिखा- गालीबाज़ पार्टी के नेता रमेश बिधूड़ी ने फिर दिखाई अपनी महिला विरोधी सोच, दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री आतिशी पर BJP के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने दोबारा अपमानजनक टिप्पणी की । दिल्लीवाले ऐसे गालीबाज नेता और पार्टी को माफ़ नहीं करेंगे।

आतिशी को लेकर पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान, प्रियंका गांधी पर भी की थी टिप्पणी  

आपको बता दें ये पहला मौका नहीं हैं जब मुख्यमंत्री आतिशी को लेकर रमेश बिधूड़ी ने विवादित बयान दिया है कुछ दिन पहले छह जनवरी को एक जनसभा में रमेश बिधूड़ी ने कहा था कि “आतिशी जो पहले मारलेना थीं, अब सिंह बन गई हैं, यहां तक कि उन्होंने अपना पिता बदल लिया है। मारलेना अब सिंह बन गई हैं। उन्होंने अपना नाम बदल लिया है। बिधूड़ी इसके अलावा प्रियंका गांधी पर भी विवादित टिप्पणी कर चुके हैं , उन्होंने कहा था कि जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं, वैसे ही कालकाजी में पूरी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा। हालांकि विवाद होने पर बिधूड़ी ने बयान को लेकर माफी मांग ली थी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews