दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध, चेकिंग के लिए 25 नाके, 3000 पुलिसकर्मियों के हाथ सुरक्षा व्यवस्था

दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारी के चलते 23 जनवरी को भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश शहर में निषेध रहेगा। इसके अलावा चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर है।
Delhi

गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं ताकि किसी भी तरह की चूक ना हो और लोगों को सभी तरह की सुविधा दी जा सके। 3000 से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने वाले हैं।

इन सभी को फुल ड्रेस रिहर्सल भी करवाई जाएगी। जिसे देखते हुए गुरुवार शाम 5 बजे से दिल्ली जाने वाले मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध लग जाएगा। हालांकि, शुक्रवार दोपहर 1:30 के बाद यातायात पूरी तरह से सामान्य हो जाएगा। वाहनों को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था के चलते 25 से ज्यादा जगहों पर नाके लगाए जाएंगे।

दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध

सोमवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होने वाले आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। किसी तरह की अराजकता ना फैले इसके लिए व्यवस्था अभी से चाक चौबंद हैं।

आवश्यक सामग्री वाले वाहनों को छूट

इस बारे में जानकारी देते हुए DCP ट्रैफिक डॉ राजेश मोहन ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली में 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। इसके चलते भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। गुरुवार शाम 5 बजे से शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे तक दिल्ली की सीमा में इन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा। इन वाहनों को केएमपी से निकाला जाएगा।

इस दौरान वह वाहन जिनमें आवश्यक सामग्री दूध, फल, सब्जी, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस होगी, उन्हें छूट दी गई है। एयरपोर्ट जाने वाले यात्री वाहन एनएच 48 से दिल्ली की ओर जाते समय बिना किसी प्रतिबंध के जा सकते हैं। भारी मालवाहकों का राष्ट्रीय राजमार्ग 48 और अन्य रास्तों से दिल्ली में प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा।

पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश

पुलिस अधिकारियों की ओर से सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। जोनल पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस का जवान हाईवे पर जगह जगह तैनात रहेंगे। सादी वर्दी में भी पुलिस शहर में हो रही गतिविधियों पर नजर रखेगी। रूट डाइवर्जन से लेकर यातायात और सुरक्षा प्रबंधन सभी पर ध्यान दिया जा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews