Water Crisis: पानी की बर्बादी को लेकर सरकार ने उठाया सख्त कदम, लगाया 2000 रूपए का जुर्माना

जल मंत्री आतिशी ने पानी की बर्बादी को रोकने के खातिर दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ को एक पत्र लिखकर निर्देश जारी किया है।
water crisis

Delhi Water Crisis: राज्य में हो रहे पानी की बर्बादी को लेकर दिल्ली सरकार की तरफ से सख्त कदम उठाया गया है। दरअसल, भीषण गर्मी के समय में दिल्ली में कई इलाकों के लोगों को पानी की किल्लतों से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में दिल्ली सरकार में जलमंत्री आतिशी ने निर्देश जारी कर पानी की बर्बादी करने वाले लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई करने की तैयारी बना ली हैं।

जल बोर्ड को लिखा पत्र

आपको बता दें जल मंत्री आतिशी ने पानी की बर्बादी को रोकने के खातिर दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ को एक पत्र लिखकर निर्देश जारी किया है। इस दौरान उनकी तरफ से कहा गया है कि पानी की बर्बादी करने वालों पर 2 हजार रूपए का जुर्माना लगाया जाए। वहीं, इस काम को अंजाम देने के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने कुल 200 टीमें बनाई हैं, जोकि पानी की बर्बादी पर निगरानी रखेंगे।

आतिशी ने X पर किया पोस्ट

दिल्ली सरकार में जलमंत्री आतिशी ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने दिल्ली मे हो रही पानी की बर्बादी को लेकर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए है। इस दौरान आतिशी ने लिखा कि दिल्ली में पानी की बर्बादी और अवैध जल कनेक्शनों पर नकेल कसने के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए दिल्ली जल बोर्ड की कुल 200 टीमें मैदान में उतरेंगी। इसके अलावा लिखा कि पाइप से या ओवरफ्लो हो रही पानी की टंकियों से कार धोने वाले पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और निर्माण स्थलों पर लगे अवैध जल कनेक्शनों को काट दिया जाएगा।

 30 मई से शुरू होगी कार्रवाई 

जलमंत्री के निर्देश पर दिल्ली जल बोर्ड की कुल 200 टीमें 30 मई से पानी की बर्बादी को रोकने के लिए जुर्माने की कार्रवाई करेंगी। इस दौरान ये टीमें सुबह 8 बजे से तैनात होकर कार्रवाई को अंजाम देंगे। वहीं, लोगों द्वारा पानी की बर्बादी करते हुए पाए जाने पर टीम द्वारा 2 हजार रूपए की जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews