होली पर EWS महिलाओं को दिल्ली सरकार का तोहफा, मुफ्त में मिलेगा गैस सिलेंडर

दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के हित में एक ओर निर्णय लिया है। अब EWS वर्ग की महिलाओं को होली और दिवाली पर मुफ्त में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।
LPG

दिल्ली सरकार होली के मौके पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को तोहफा देने की तैयारी में है। दरअसल EWS वर्ग की महिलाओं को मुफ्त में रसोई गैस सिलेंडर देने की तैयारी की जा रही है। खबरों के मुताबिक मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई दिल्ली कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन EWS परिवार की महिलाओं के पास राशन कार्ड होगा। उन्हें होली और दिवाली के मौके पर एक-एक मुफ्त सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा कमजोर परिवारों को 500 रूपए में सब्सिडी वाला सिलेंडर देने की योजना भी लागू की जाएगी।

कितना होगा खर्चा

खबरों के माने तो इस योजना पर सरकार को 300 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है। इसका उद्देश्य महंगाई के बोझ से जूझ रही गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को सुविधा देना है।

BJP का चुनावी वादा

ईडब्ल्यूएस परिवार की महिलाओं को मुफ्त में गैस सिलेंडर देने की घोषणा बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने वादा किया था कि होली और दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर दिए जाएंगे। वहीं जरूरतमंद परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री का वादा पूरी होगी घोषणाएं

बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नवंबर के महीने में नगर निगम दिल्ली के उपचुनाव के प्रचार के दौरान कहा था कि उनकी सरकार गरीब महिलाओं को सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर और 2500 रुपए मासिक सहायता सहित सारे वादे पूरे करेगी। गुप्ता ने कहा था कि भाजपा अब तक अपने प्रमुख चुनावी वादों को पूरा कर चुकी है। इनमें केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना से लेकर 5 रुपए में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन की शुरुआत शामिल है। गैस सिलेंडर की इस योजना की प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाएगा ताकि होली से पहले पात्र महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews