दिल्ली के सरकारी स्कूलों में तीन नए पाठ्यक्रम जुड़े, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा “अब प्राइवेट स्कूलों से बेहतर होंगे सरकारी स्कूल”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूल किसी भी स्थिति में प्राइवेट स्कूलों से पीछे नहीं रहेंगे। वे उनसे बेहतर काम करेंगे, बेहतर बच्चे बनाएंगे और भविष्य गढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम लगातार सरकारी स्कूलों में बेहतर स्थितियां और पाठ्यक्रम बनाने के लिए प्रयासरत हैं और ये उसी क्रम का हिस्सा है।
Delhi Government Schools

Delhi Government Schools

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि सरकार ने राजधानी के सभी स्कूलों में पढ़ रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए तीन नए पाठ्यक्रम जोड़े हैं। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में उद्यमिता, नवाचार और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना है ताकि वे भविष्य में न सिर्फ रोजगार तलाशने वाले बल्कि रोजगार सृजित करने वाले व्यक्तित्व बन सकें।

सीएम ने बताया कि ‘नींव’ (उद्यमिता और नवाचार का प्रशिक्षण) से बच्चों में शुरुआती स्तर से ही बिज़नेस माइंडसेट विकसित होगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पढ़ाई भी शामिल होगी, ताकि आने वाली पीढ़ी तकनीकी और उद्यमिता के क्षेत्र में सशक्त बन सके।

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में तीन नए पाठ्यक्रम

दिल्ली सरकार ने अपने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए तीन नए पाठ्यक्रम जीवन का विज्ञान, उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र एवं दृष्टि का नया युग (नीईईईवी) शुरु किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एएनआई से बात करते हुए बताया कि ‘नींव पाठ्यक्रम के जरिए हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे न केवल नौकरी तलाशने वाले बनें, बल्कि नौकरी देने वाले उद्यमी बनें। AI की शिक्षा उन्हें भविष्य की तकनीकी क्रांति के लिए तैयार करेगी, जिससे वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकें।’ यह पाठ्यक्रम दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में किंडरगार्टन से कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए लागू किया गया है।

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के प्रयास

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इसी कड़ी में दूसरा पाठ्यक्रम ‘द साइंस ऑफ लिविंग’ है जो बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और जीवन कौशल के साथ समाज में सकारात्मक योगदान देने योग्य भी बनाएगा। उन्होंने कहा कि हम बच्चों को ऐसे माहौल में बड़ा करना चाहते हैं जहां वे अपने हर पहलू पर काम कर सकें और समाज को नई दिशा दे सकें। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रयास कर रही है कि सरकारी स्कूल प्रायवेट स्कूलों से बेहतर बनें और यहां से बेहतर भविष्य का निर्माण है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews