दिल्ली में Grap-4 के नियमों की उड़ी धज्जियां, ठंड से बचने के लिए जल रहे अलाव, प्रशासन के प्रयास नाकाम

दिल्ली प्रदूषण की मार लंबे समय से झेल रही है। ठंड भी कड़ाके की पड़ रही है जिसकी वजह से लोग अलाव जलाने लगे हैं। लोगों के इस उपाय ने प्रशासन की चिंता को बढ़ा दिया है।
Delhi

दिल्ली में दिनों कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। दूसरी तरफ बढ़ते प्रदूषण के चलते ग्रेप 4 पर लागू किया गया है। लोगों का सांस लेना भी दूभर हो गया है जिसकी वजह से लकड़ी और कोयले से आग जलाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। दूसरी तरफ ठंड ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है।

बढ़ती हुई ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। जमकर ग्रेप 4 का उल्लंघन किया जा रहा है। सड़कों से लेकर गली मोहल्लों में लकड़ी और कोयले से अलाव जलते देखे जा सकते हैं। इन सब की वजह से प्रदूषण और भी खराब स्थिति में जा रहा है।

प्रशासन की कोशिश नाकाम

पिछले 2 साल से जिला प्रशासन यह कोशिश कर रहा है कि सर्दियों में अलाव की जगह हीटर का उपयोग किया जाए। पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। हालांकि लोग प्रशासन के इस कदम पर पानी फेरते दिखाई दे रहे हैं। इसका खामियाजा हर व्यक्ति को भुगतना पड़ रहा है। लक्ष्मी नगर से लेकर वेलकम, मुस्तफाबाद, कोंडली, ब्रह्मपुरी, श्री राम कॉलोनी, खजूरी, प्रीत विहार, आनंद विहार, निर्माण विहार, आईपी एक्सटेंशन जैसी जगहों पर लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। प्रशासन द्वारा कई जगह सुरक्षा कर्मियों को हीटर भी बांटे गए हैं ताकि वह पर्यावरण बचाने में प्रशासन का सहयोग करें।

यमुनापार जल रहा कूड़ा

एक तरफ अलाव और दूसरी तरफ यमुना पार कूड़े में लगातार आग लगाने के मामले सामने आ रहे हैं। शास्त्री पार्क कॉलोनी, सभापुर, सोनिया विहार, हर्ष विहार, कोंडली, न्यू अशोक नगर, नंद नगरी, सुंदर नगरी में धड़ल्ले से कूड़े के ढेर में आग लगाई जा रही है। इससे पूरे क्षेत्र में धुआं फैल रहा है और लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। नगर निगम प्रशासन और पुलिस उन लोगों को चलन पहचाने और पकड़ने में पूरी तरह से विफल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़ा जलने पर धुआं उनके घरों में भर जाता है। जहां कूड़ा जल रहा होता है वहां जाने पर कोई नहीं मिलता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews