दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह

दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। anil baijal resigns : देश की राजधानी दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल (delhi lieutenant governor anil baijal) ने बुधवार (18 मई) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंपा। अनिल बैजल ने इसके लिए हालांकि निजी कारणों का हवाला दिया है।

यह भी पढ़े…क्या आप जानते हैं बार-बार गर्म किया हुआ तेल का खाना गंभीर बीमारियों को निमंत्रण देता है

गौरतलब है कि पूर्व आईएएस अधिकारी बैजल को 31 दिसंबर 2016 को दिल्ली का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उप-राज्यपाल बैजल और दिल्ली में शासित आप सरकार के बीच विभिन्न मुद्दों पर हमेशा से ही खींचा तानी बानी रही है। इस साल भी कोरोना की चौथी लहर के दौरान ऑड-ईवन नियम पर दिल्ली सरकार और एलजी में विचार एकराय नहीं रहे थे। इस दौरान एलजी अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews