Delhi MCD Election : सीएम शिवराज ने कहा ‘केजरीवाल को धोखा रत्न पुरस्कार मिलना चाहिए’

Delhi MCD Election : सीएम शिवराज ने कहा ‘केजरीवाल को धोखा रत्न पुरस्कार मिलना चाहिए’

Delhi MCD Election : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली में चुनावी दौरे पर रहे, जहां उन्होंने एमसीडी चुनाव के अंतर्गत भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल सरकार में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए आम आदमी पार्टी को जमकर घेरा। उन्होंने केजरीवाल को शिकारी बताकर, दिल्लीवासियों से सावधान रहने की अपील की। वार्ड न 56 के शालीमार बाग और वार्ड 54 के रोहिणी डी में चुनावी जनसभा में उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो केजरीवाल ने अपने गुरु (अन्ना हजारे) को ही नहीं छोड़ा, उन्हें ही धोखा दे दिया। अरविन्द केजरीवाल अपने गुरु को ही खा गए। बच्चों की झूठी कसम खा गए, कुमार विश्वास जैसे मित्रों को भी धोखा दे गए। केजरीवाल दिल्ली को तबाह और बर्बाद कर रहे हैं। सीएम ने कहा MCD में भाजपा की वापसी के साथ ही दिल्ली में फैक्ट्री लाइसेंस बंद किया जाएगा।

करप्शन किंग और करप्शन वॉल हैं केजरीवाल- शिवराज 

सीएम शिवराज ने कहा कि भाजपा सरकार में देश का चहुँमुखी विकास हो रहा है। एमसीडी में भाजपा ने अनेक विकास कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़े होकर देश के खिलाफ नारेबाजी में हिस्सा लेते हैं। केजरीवाल फ्री की बात करके जनता को गुमराह करने का काम करते हैं, लेकिन एमसीडी चुनाव में जनता को केजरीवाल के झूठे वादों का जवाब देना होगा। सीएम शिवराज ने कहा कि केजरीवाल तो करप्शन वॉल और करप्शन किंग हो गये हैं। उनका एक मंत्री जेल में मसाज करा रहा है, एक मंत्री मसाज कराकर जेल जाने की तैयारी कर रहा है।

‘केजरीवाल को मिलना चाहिए धोखा रत्न पुरस्कार’

सीएम शिवराज ने कहा कि केजरीवाल को धोखा रत्न पुरस्कार दिया जाना चाहिए और मनीष सिसोदिया को शराब रत्न, क्योंकि दिल्ली में कुछ मिले या न मिले शराब जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा सत्येंद्र जैन को घोटाला और मसाज रत्न तथ अमानतुल्लाह खान को करप्शन रत्न मिलना चाहिए। एक विधायक हैं ताहिर हुसैन जो है दंगा रत्न। दुनिया का एक बड़ा ठग सुकेश कह रहा है, हम तो ठग हैं ये केजरीवाल तो महाठग है।

2014 के बाद बदल गया परिदृश्य

सीएम शिवराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों की जमकर तारीफ की। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। 2014 के पहले हमें पिद्दी पिद्दी से देश डराने का प्रयास करते थे, लेकिन अब परिदृश्य बदल गया है। कोरोनो काल के समय की परिस्थितियों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि कोविड काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोर्चा संभाला और कोविड रोधी वैक्सीन से लेकर इलाज एवं राशन तक की व्यवस्था की। आज भारत तेज गति से विकास कर रहा है। दिल्ली नगर निगम में भाजपा ने जनता की सुविधाओं के अनुसार कार्य किये हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्य़ाशियों को एमसीडी चुनाव में भारी बहुमत से जिताएं और दिल्ली नगर निगम में विकास की रफ्तार को गति दें।

[dgv_vimeo_video id=”775792148″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews