दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: अब नागरिक ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे शिकायत, नया App होगा लॉन्च

दिल्लीवालों के दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। एक खास प्लेटफ़ॉर्म "दिल्ली मित्र ऐप" लॉन्च होने वाला है। नागरिक चार अलग-अलग तरीकों से सभी विभागों की शिकायत दर्ज कर पाएंगे। आइए जानें यह कैसे काम करेगा?
Delhi Mitra App

दिल्ली कैबिनेट ने मंगलवार को बड़ा फैसला लिया है। “दिल्ली मित्र” ऐप (Delhi Mitra App) को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंजूरी दे दी है। इस प्लेटफ़ॉर्म पर दिल्लीवासी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर पाएंगे।। इन शिकायतों का निवारण भी किया जाएगा, जिसके लिए सभी साधन एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। इस प्लेटफ़ॉर्म पर कई सेवाएं उपलब्ध होंगी। दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस और नगर निगम समेत सभी विभागों की शिकायत दर्ज करवाने की अनुमति होगी।

यह सिस्टम दो महीने में लागू किया जाएगा। इस बात की जानकारी सीएम रेखा गुप्ता के सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट के जरिए दी है। उन्होनें कहा, “दिल्ली मित्र सिर्फ शिकायतों का प्लेटफ़ॉर्म नहीं बल्कि जनता और सरकार के बीच विश्वास का डिजिटल ब्रिज है।” मुख्यमंत्री गुप्ता ने यह भी कहा कि,  “नागरिकों को शिकायत दर्ज करने के बाद हर चरण की अपडेट मिलेगी, वे व्हाट्सऐप के जरिए भी शिकायत दर्ज करवा पाएंगे।”

सभी विभागों में होगी नोडल ऑफिसर की नियुक्ति 

प्रत्येक विभाग में नोडल ऑफिसर नियुक्त किए जाएंगे। ताकि शिकायतों के निपटान का प्रोसेस तेज सके। साथ ही जनता के प्रति प्रशासन की जवाबदेही भी बढ़ेगी। इसके अलावा हर विभाग के लोक शिकायत अधिकारी बुधवार को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई का आयोजन करेंगे।

शिकायत दर्ज करने के लिए होंगे 4 तरीके 

नागरिक अलग-अलग तरीके से अपनी शिकायतें दर्ज कर पाएंगे। वेब पोर्टल, व्हाट्सऐप, कॉल सेंटर और मोबाइल ऐप का विकल्प उपलब्ध होगा। ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफ़ॉर्म के लिए उपलब्ध होगा। ओटीपी के जरिए लॉग इन करना होगा। वहीं यदि कोई व्यक्ति कागज में शिकायत दर्ज करता है, तो इसे भी डिजिटल फॉर्म में बदलकर ऐप पर अपलोड कर दिया जाएगा। इन्हें सीएम ऑफिस, कैबिनेट मंत्रियों, मंत्रियों, विभाग के कार्यालयों और मुख्य सचिव के पास भेजा जाएगा।

शिकायतों के स्टेटस की जानकारी एसएमएस अलर्ट के माध्यम में मिलती रहेगी। यदि कोई व्यक्ति असन्तुष्ट होता है, तो फिर से शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी मिलेगी। इतना ही नहीं प्रत्येक शिकायत के 100% फ़ीडबैक की सुविधा भी होगी। नेगेटिव फीडबैक होने पर शिकायत उच्च अधिकारी तक पहुंचाई जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews