भूकंप के झटकों से कांपा दिल्ली-NCR क्षेत्र, पाकिस्तान समेत इन इलाकों में भी महसूस किए गए झटके

एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। दरअसल रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 दर्ज की गई।
भूकंप के झटकों से कांपा दिल्ली-NCR क्षेत्र, पाकिस्तान समेत इन इलाकों में भी महसूस किए गए झटके

गुरुवार दोपहर को दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के अन्य कई क्षेत्रों में भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए। दरअसल नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में बताया गया हैं और इसकी तीव्रता 5.8 दर्ज की गई हैं। वहीं इस झटके ने उत्तर भारत के कई प्रमुख शहरों को हिलाकर रख दिया, जिसके चलते लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकलने पर मजबूर हो गए।

दरअसल भूकंप (Earthquake) का केंद्र पाकिस्तान के करोर शहर से 35 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित था, जो कि पंजाब प्रांत का हिस्सा है। जानकारी के अनुसार भूकंप दोपहर 12:58 बजे आया था, और इसका केंद्र धरती से करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर बताया गया है।

पाकिस्तान के इन इलाकों में महसूस किए गए तेज झटके

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के इस्लामाबाद, लाहौर, मुल्तान, पेशावर और साउथ वजीरिस्तान समेत कई इलाकों में इसके झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई शहरों में लोग तुरंत घरों और दफ्तरों से बाहर निकलने लगे। वहीं स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में भी काफी डर का माहौल बना रहा, हालांकि अब तक वहां किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

दिल्ली-एनसीआर समेत इन इलाकों में महसूस किए गए झटके

दरअसल इस भूकंप के झटके उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में भी महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद) के साथ ही पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी हल्के झटके दर्ज किए गए हैं। वहीं दिल्ली में घरों और दफ्तरों में मौजूद लोग झटके महसूस होते ही तुरंत घर और दफ्तर से बाहर निकल आए। राजधानी के विभिन्न इलाकों में लोग अपने कार्यस्थलों और घरों से बाहर सड़कों पर एकत्रित होते देखे गए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews