Delhi News: 5590 करोड़ रुपये के अस्पताल निर्माण घोटाला, AAP नेता सौरभ भारद्वाज के घर ED की रेड

Saurabh Bhardwaj

दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर हलचल है, लेकिन इस बार अस्पताल बनाने का सपना विवाद में बदल गया। आम आदमी पार्टी (AAP) के बड़े नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर पर आज, यानी 26 अगस्त को ईडी (Enforcement Directorate) ने छापा मारा। मामला दिल्ली सरकार के बनाने वाले 24 अस्पतालों के निर्माण घोटाले से जुड़ा हुआ है, जिसकी कीमत ₹5,590 करोड़ बताई जा रही है।

आज मंगलवार, 26 अगस्त 2025 को ईडी ने आप मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर सहित कुल 13 लोकेशनों पर एक साथ तलाशी ली है। यह रेड उस पैसे के गलत इस्तेमाल की जांच के सिलसिले में की गई है जो दिल्ली सरकार ने अस्पताल निर्माण पर खर्च किया था। साल 2018–19 में दिल्ली सरकार ने 24 अस्पताल परियोजनाओं को मंजूरी दी थी। इन पर कुल मिलाकर 5,590 करोड़ रुपए खर्च होने थे। इनमें 11 नए (greenfield) और 13 नवीकरण (brownfield) अस्पताल शामिल थे।

लग रहे हैं कई सारे आरोप

इन अस्पतालों का निर्माण 6 महीने में पूरा होना था, लेकिन 3 साल बाद भी अधिकांश काम अधूरा है। इनमें से 800 करोड़ रुपए खर्च होने के बावजूद केवल आधा काम पूरा हुआ है। इसमें LNJP अस्पताल का नाम शामिल है, जिसकी लागत 488 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,135 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। मुख्य बात ये है कि अस्पताल के काम में कोई भी खास प्रगति नहीं हुई है। वहीं कई जगह बिना मंजूरी के निर्माण शुरू किए गए। इसके साथ ही आरोप लगाया जा रहा है कि हेल्थ इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) जो 2016 से लंबित था, उसे जानबूझकर टाला गया है।

कैसे शुरू हुआ यह मामला

इस पूरे घोटाले की जांच BJP नेता विजेंद्र गुप्ता ने अगस्त 2024 में दर्ज शिकायत के बाद शुरू हुई। उन्होंने ACB (Anti-Corruption Branch) को भ्रष्टाचार की जांच की इजाजत मांगी, जो जून में गृह मंत्रालय ने मंजूर की। बाद में ED ने इस गठित ECIR (Enforcement Case Information Report) के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई है। यह मामला साफ तौर पर बड़ी वित्तीय अनियमितता और संभावित भ्रष्टाचार की तस्वीर खींचता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews