दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी दी गई है। जानकारी लगने के बाद पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है। अब तक किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
Delhi

राजधानी दिल्ली के लिए सोमवार की सुबह अफरा तफरी से भरी हुई रही। यहां शहर के अलग-अलग इलाकों में मौजूद 9 नामी स्कूलों से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरे कॉल सुबह 8:30 से 9 के बीच किए गए हैं। जैसे ही यह कॉल्स आए उसके बाद स्कूल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसी अलर्ट मोड पर आ गई है।

धमकी भरे कॉल आने के तुरंत बाद स्कूल वालों ने बिना देरी किए दिल्ली पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और स्कूल परिसरों की गहन जांच पड़ताल शुरू की गई।

स्कूलों की हुई छुट्टी

धमकी भरे कॉल आने के बाद स्कूलों ने दिल्ली पुलिस को सूचना देने के बाद छात्रों को क्लासरूम से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू किया। कुछ स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई और अभिभावकों को सूचित किया गया।

पुलिस कर रही जांच

प्राथमिक जांच में अब तक 9 में से किसी भी स्कूल परिसर में कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं किया गया है। हालांकि, इसे फर्जी कॉल मानकर इग्नोर नहीं किया जा रहा है बल्कि हर एंगल से जांच की जा रही है। कॉल कहां से आया है और कॉलर की लोकेशन कहां है, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है। टेक्निकल टीम और साइबर यूनिट को जांच में शामिल कर लिया गया है।

पहले भी मिली है धमकी

यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली या किसी अन्य बड़े शहर में स्कूल या फिर सरकारी इमारत को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पहले कई बार दहशत फैलाने के मकसद से इस तरह की धमकी दी जा चुकी है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आम लोगों और अभिभावकों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें। सभी प्रभावित स्कूलों में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में बताई जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews