MP Breaking News

दिल्ली पुलिस ने निजी अस्पतालों को भेजा नोटिस, मांगी इन डॉक्टरों की जानकारी, 1 सप्ताह का दिया समय

दिल्ली पुलिस ने सभी निजी अस्पतालों को एक नोटिस थमाया है। जिसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश, UAE, और चीन से MBBS करके आये डॉक्टर्स की जानकारी मांगी गई है। पुलिस ने अस्पतालों को एक हफ्ते का समय दिया है।
दिल्ली पुलिस ने निजी अस्पतालों को भेजा नोटिस, मांगी इन डॉक्टरों की जानकारी, 1 सप्ताह का दिया समय

राजधानी में लाल किले के पास हुए कार धमाके के बाद कई राज्यों में छापेमार कार्रवाई जारी है। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने सभी निजी अस्पतालों को एक नोटिस थमाया है। जिसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश, UAE, और चीन से MBBS करके आये डॉक्टर्स की जानकारी मांगी गई है। पुलिस ने अस्पतालों को एक हफ्ते का समय दिया है।

दिल्ली पुलिस के नोटिस में क्या है?

नोटिस में अस्पताल प्रशासन से इन डॉक्टरों के बारे में सारी जानकारी देने को कहा गया है, जिसमें उनका पूरा नाम, पता, पासपोर्ट डिटेल्स, वीजा स्टेटस, मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन और दिल्ली में प्रैक्टिस शुरू करने की तारीख शामिल है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद यह काम शुरू किया गया है और अस्पतालों को एक हफ्ते का समय दिया गया है।

उमर के फोन के ज़रिए जांच एजेंसी उमर के मददगारों की तलाश में जुटी हुई है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने निजी अस्पतालों को नोटिस थमाया है। अब पुलिस जानकारी हमले की साजिश की तह तक जाएगी। शुरुआती जांच में इस हमले के तार विदेशों से जुड़ें होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक किसी विदेश आतंकी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

उमर के फोन में मिले वीडियो में क्या है?

अल फलाह मेडिकल कॉलेज पर कार्रवाई के बाद NIA कई राज्यों में छापा मार रही है। तो वहीं कॉलेज के 30 डॉक्टर्स के बयान दर्ज हो चुके हैं। बयानों में डॉक्टरों ने आतंकी उमर के बारे में कई राज खोले हैं। उमर का एक फोन जम्मू कश्मीर पुलिस के कब्जे में है। उमर के उस फोन में जांच एजेंसी को 4 वीडियो मिले हैं। जिसमें से एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें आतंकी उमर जिहाद और ह्यूमन बम को सही ठहरा रहा था।

आपको बता दें कि 10 नवंबर 2025 की शाम करीब 6:52 बजे लाल किले के पास एक हुंडई i20 (HR26 CE 7674) कार में विस्फोट हुआ। धमाका बेहद शक्तिशाली था, जिससे देशभर में सनसनी फैल गई। अब तक इस हादसे में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं, जिन्हें LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाका इतना भयानक था कि आसपास की दुकानों व इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
दिल्ली पुलिस ने निजी अस्पतालों को भेजा नोटिस, मांगी इन डॉक्टरों की जानकारी, 1 सप्ताह का दिया समय - MP Breaking News