Hindi News

जहरीली हुई दिल्ली की हवा, 400 पार पहुंचा AQI, अब रेड जोन में पहुंची देश की राजधानी

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) के कई हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार चला गया। इस तरह राजधानी में हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। वहीं अब दिल्ली रेड जोन में आ गई है। कई इलाकों में धुंध के अलावा कुछ नजर नहीं आ रहा है।
जहरीली हुई दिल्ली की हवा, 400 पार पहुंचा AQI, अब रेड जोन में पहुंची देश की राजधानी

देश की राजधानी दिल्ली की हवा जहरीली बन गई है। लोगों को अब सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है। शनिवार को शहर के कई हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार चला गया। इस तरह राजधानी में हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। वहीं अब दिल्ली रेड जोन में आ गई है। इसी के साथ यह देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया।

केंद्रीय प्रदूषक नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शनिवार को कई हिस्सों में AQI का स्तर 400 के पार चला गया। दिल्ली के कई इलाकों में धुंध के अलावा कुछ नजर नहीं आ रहा है। वजीरपुर में AQI 420, बुराड़ी में 418, विवेक विहार में 411, नेहरू नार में 406 अलीपुर में 4004 और आईटपीओ पर 402 दर्ज किया गया है।

पराली जलाने से बढ़ा AQI

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पराली जलाने के कारण दिल्ली की हवा प्रदूषित हो गई है। शुक्रवार को पंजाब में पराली जलाने की 100, हरियाणा में 18 और यूपी में 164 घटनाएं हुईं। हवा अपने साथ-साथ पराली का धुआं भी ला रही है। इसके कारण दिल्ली के AQI में बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि दिवाली के बाद से, दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार ‘खराब’, ‘बेहद खराब’ और कभी-कभी ‘गंभीर’ के बीच झूलती रही है। वहीं अब अगले चार-पांच दिनों के बीच दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में ही रहने के आसार हैं।

जानें इन शहरों का हाल

दिल्ली के बाद नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां AQI 354 दर्ज किया गया, यह बेहद खराब श्रेणी है। इसके चलते सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या हुई। वहीं, गाजियाबाद में 339, ग्रेटर नोएडा में 336 और गुरुग्राम में 236 AQI दर्ज किया गया।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews