वरिष्ठ बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम कोरोना पॉजिटिव, अमित शाह संग कार्यक्रम में हुए थे शामिल

डिप्टी सीएम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश में नेताओं पर कोरोना (Corona) का कहर जारी है। अब गुजरात (Gujrat) के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल (Deputy Chief Minister Nitin Patel) कोरोना की चपेट में आ गए है।  शनिवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटेल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। पटेल से पहले भी प्रदेश में कई नेता संक्रमित हो चुके हैं।

यह भी पढ़े.. कोरोना कर्फ्यू के बावजूद हालात गंभीर, मप्र सरकार ने फिक्की से मांगा सहयोग

आज गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल दो दिन से देश के गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के साथ विभिन्न कार्यक्रम में नजर आए थे, उनके संक्रमित होने के बाद तमाम उन नेताओं के संक्रमित होने की आशंका बढ़ गई है, जो पिछले दिनों से उनके संपर्क में थे। वही आज सुबह गृहमंत्री ने ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया, उस समय भी डिप्टी सीएम नितिन पटेल उनके साथ दिखाई दिए ते। वहीं कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

यह भी पढ़े.. मप्र में एक्टिव केस 87 हजार पार, सीएम शिवराज सिंह बोले-अब इस रणनीति पर करेंगे काम

बता दे कि गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14097 नए मामले सामने आए, 6479 डिस्चार्ज हुए और 152 मौतें हुई हैं। कुल मामले 4,81,737 हैं। सक्रिय मामले 1,07,594 हैं। कुल 3,67,972 रिकवर हुए। कोरोना से 6,171 की मौत हुई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews