धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिन्दू एकता पद यात्रा में शामिल हुए BJP विधायक रामेश्वर शर्मा, सनातनियों से जागने का किया आह्वान

रामेश्वर शर्मा ने कहा हिन्दुओं हमें अपनी एकता का परिचय देना है हमें अपनी ताकत का परिचय देना है , भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और बाबा बागेश्वर ने नेतृत्व में हिन्दू राष्ट्र रहेगा ।
Dhirendra Shastri BJP MLA Rameshwar Sharma

देश के सनातनियों को एकजुट रखने और भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करवाने के लिए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों दिल्ली से वृन्दावन तक की पदयात्रा पर हैं, उन्होंने इस पदयात्रा को सनातन हिंदू एकता पद यात्रा नाम दिया है, 7 से 16 नवंबर तक निकाली जा रही इस यात्रा में लाखों की संख्या में हिन्दू, सनातनी धीरेंद्र शास्त्री एक साथ चल रहे हैं, इसी क्रम में मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक कट्टर हिंदूवादी नेता रामेश्वर शर्मा भी शामिल हुए।

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा आज धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा में हरियाणा के पलवल में शामिल हुए, उन्होंने पैरों में ढोक देकर धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया और फिर उनके साथ पैदल यात्रा में शामिल हुए, धीरेंद्र शास्त्री ने भी रामेश्वर शर्मा को गले लगाया, उनका हाथ पकड़ा और साथ लेकर चल दिए।

धीरेंद्र शास्त्री ने की रामेश्वर शर्मा की प्रशंसा 

धीरेंद्र शास्त्री ने रामेश्वर शर्मा का परिचय कराते हुए माइक पर कहा कि रमेश्वर शर्मा हमारे भैया आज आये हैं ये राजनीति की गद्दी पर तो बैठे ही हैं लेकिन हिंदुत्व की गद्दी को मजबूत करने के लिए काम करते हैं, बाबा बागेश्वर ने इतना कहकर माइक रामेश्वर शर्मा की तरफ बढ़ा दिया और कहा जाग जाओ हिन्दुओं …

हिन्दुओं से एकजुट रहने का किया आह्वान 

रामेश्वर शर्मा ने माइक हाथ में लेते ही बागेश्वर धाम की जय और जय जय श्रीराम का जयकारा लगाया, उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री हिन्दुओं को जगाने निकले हैं, मैं भी आप सब सनातनियों से आह्वान करता हूँ कि हिन्दुओं अब आप जाग जाओ….उनके इतना कहते ही भीड़ ने जयकारा लगाया जय जय श्रीराम …

मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद मनोज तिवारी भी शामिल हुए 

उल्लेखनीय है कि धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिन्दू एकता पद यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु चल रहे हैं, यात्रा की सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किये गए हैं, यात्रा में कई बड़े राजनेता भी शामिल हो रहे हैं , कल यात्रा के चौथे दिन कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह, भाजपा सांसद मनोज तिवारी सहित कई अन्य नेता शामिल हुए इस पद यात्रा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”1135689344″]

[dgv_vimeo_video id=”1135689512″]

[dgv_vimeo_video id=”1135689597″]

[dgv_vimeo_video id=”1135689844″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews