दिग्विजय सिंह की आडवाणी-मोदी की तस्वीर वाली पोस्ट पर BJP ने कही बड़ी बात, निशाने पर राहुल गांधी

तस्वीर साझा करने के सवाल पर मीडिया से दिग्विजय सिंह ने कहा मैं संगठन का पक्षधर हूँ लेकिन आरएसएस और नरेन्द्र मोदी का विरोधी हूँ।
Digvijaya Singh posted Advani and Modi picture

Digvijaya Singh posted Advani and Modi picture

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने आज CWC की बैठक से पहले BJP की एक तस्वीर X पर पोस्ट कर सियासी तूफ़ान ला दिया, इस तस्वीर में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी कुर्सी पर बैठे हैं और उनके पैरों की तरफ नीचे फर्श पर नरेन्द्र मोदी बैठे हैं उन्होंने इस तस्वीर के जरिये भाजपा और आरएसएस संगठन की तारीफ की।

कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक से कुछ घंटों पहले विरोधी पार्टी के संगठन और नेतृत्व क्षमता की तारीफ कर दिग्विजय सिंह ने अप्रत्यक्ष रूप से अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़े किये, दिग्विजय सिंह ने तस्वीर के साथ X पर लिखा -Quora site पर मुझे यह चित्र मिला। बहुत ही प्रभावशाली है। किस प्रकार RSS का ज़मीनी स्वयं सेवक व जनसंघ, भाजपा का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना। यह संघटन की शक्ति है।

मीडिया से बोले दिग्विजय मैं RSS मोदी का विरोधी 

दिग्विजय सिंह की इस पोस्ट के बाद बवाल मच गया मीडिया ने जब दिग्विजय सिंह से तस्वीर को साझा करने और उसमें की गई तारीफ के विषय में सवाल किया तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मैंने संगठन की तारीफ की है और मैं आज भी RSS, BJP और मोदी का विरोधी हूँ।

“BJP की कार्यशैली का एक प्रतीक है ये तस्वीर”

भारतीय जनता पार्टी ने दिग्विजय सिंह की पोस्ट पर जवाब दिया, पार्टी प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा – वह बड़ी प्रसिद्ध पिक्चर है, जिसमें आडवाणी कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उस समय युवा कार्यकर्ता नरेन्द्र मोदी  नीचे बैठे हुए हैं। यह भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली का एक प्रतीक है कि धरातल से जुड़ा हुआ व्यक्ति किस प्रकार अपनी प्रतिभा, क्षमता और संगठन के सहयोग से शीर्ष स्तर पर पहुंचकर भारत और विश्व के सबसे लोकप्रिय नेतृत्व के रूप में उभरने में सफल होता है।

BJP ने दिया जवाब, राहुल गाँधी पर कसा तंज  

डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा,  कहीं न कहीं दिग्विजय सिंह को भी, अब बहुत वरिष्ठ हो गए हैं, राजनीति को उन्होंने देखा है, तो इस रूप में जाकर हो सकता है, उन्हें इस बात का एहसास हो रहा हो। क्योंकि, हमारे नरेन्द्र मोदी ‘गुदड़ी के लाल’ हैं और उनका नेतृत्व ‘जवाहर के लाल’ से है। तो वह up-side down हैं, इसलिए अपनी पार्टी को up-side down लेकर आए हैं। हमारे नरेन्द्र मोदी ‘गुदड़ी के लाल हैं, वह bottom से up उठे हैं, तो पार्टी को भी bottom से up करके ऊपर तक ले जा रहे हैं। भाजपा ने जवाब देते हुए राहुल गाँधी पर तंज कसा और एक उदाहरण देकर उनकी नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाये।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews