कर्मचारियों को 28000 का दिवाली बोनस, सैलरी में भी बढ़ोतरी, जानें कब ट्रांसफर होगा पैसा

2000 Rupee Note Exchange,

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिवाली से पहले सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों (Government-Private Employees) को सौगातें मिलने का सिलसिला जारी है। मोदी सरकार (Modi Government) के केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों (Pensionors) के 31 प्रतिशत महंगाई भत्ते और राहत के फैसले के बाद अब सरकारी कंपनी मैंगनीज ओर इंडिया लिमिटेड यानी एमओआईएल (Manganese Ore India Limited) ने बोनस और वेतन वृद्धि का ऐलान किया है।

यह भी पढ़े.. दिवाली से पहले MP के पेंशनरों को पेंशन को लेकर बड़ी राहत, ऐसे मिलेगा लाभ

इस दिवाली पर मैंगनीज ओर इंडिया लिमिटेड (MOIL) अपने हर कर्मचारियों को 28000 रुपए का बोनस देगी। इसके साथ में कंपनी ने वेज रिविजन का भी फैसला किया है। यह जानकारी केंद्रीय स्टील मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने दी। स्टील मिनिस्टर रामचंद्र प्रसाद सिंह (Ram Chandra Prasad Singh) ने रविवार को सरकार के स्वामित्व वाली MOIL के कर्मचारियों के लिए 28 हजार रुपये के बोनस के साथ-साथ वेतन संशोधन (Wage Revision) की घोषणा की है।

यह भी पढ़े.. MP College: मेरिट वाले छात्रों का पूरा खर्चा उठाएगी ये युनिवर्सिटी, इन्हें मिलेंगे 2 लाख

खास बात ये है कि इस बोनस (Diwali Bonus) का भुगतान दिवाली से पहले किया जाएगा यानि अक्टूबर की सैलरी के साथ ही 4 नवंबर से पहले कर्मचारियों के बैंक खातों (Bank Account) में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।कंपनी की तरफ से जारी प्रेस नोट में कहा गया कि वेतन संशोधन 10 साल के लिए किया गया है। यह एक अगस्त, 2018 से 31 जुलाई, 2027 तक प्रभाव में रहेगा और इससे कंपनी के लगभग 5,800 कर्मचारियों को लाभ होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews