अयोध्या, काशी, प्रयागराज यदि नहीं गए कभी तो निराश ना हों, IRCTC का ये टूर मिस ना करें

अयोध्या, काशी, प्रयागराज यदि नहीं गए कभी तो निराश ना हों, IRCTC का ये टूर मिस ना करें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। धार्मिक यात्रा पर जाने वालों के लिए IRCTC एक शानदार टूर प्लान (IRCTC New Tour Package) का ऑप्शन लेकर आया है। यदि आप कभी अयोध्या, काशी या प्रयागराज नहीं गए और ये आपका सपना है तो IRCTC आपके सपने को पूरा करने जा रहा है।

IRCTC ने 5 दिन और 4 रात का स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Special Tour Package) बनाया है।  इसमें अयोध्या, काशी और प्रयागराज घुमाया जायेगा। भगवान राम की पवित्र जन्मस्थली, काशी (बनारस) और प्रयागराज (इलाहाबाद) के गंगा घाट, त्रिवेणी के घाट, उसकी खूबसूरती आपको बुला रही है।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : 5 दिन तक 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 14 जून से उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, इन क्षेत्रों में हीटवेव की चेतावनी

अयोध्या, काशी और प्रयागराज टूर पैकेज (IRCTC Holy Ayodhya With Kashi And Prayagraj Tour Packages) का किराया 26,200/- रुपये तय किया गया है , किराये में और भी स्लॉट हैं जो आप अपनी सुविधा से सिलेक्ट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें – MP Weather: कई वेदर सिस्टम एक्टिव, 11 जिलों में लू का अलर्ट, 10 के बाद शुरू होगी प्री मानसून एक्टिविटी

IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) का ये स्पेशल टूर पैकेज 16 जुलाई 2022 को देहरादून से शुरू होगा। यदि आप भी भगवान् श्रीराम का दर्शन करना चाहते मां गंगा, यमुना, सरस्वती पवित्र जल का पुण्य लाभ लेना चाहते हैं तो जल्दी कीजिये इस टूर के लिए प्लेन में मात्र 14 सीट हैं। IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट अथवा ट्विटर एकाउंट पर विजिट कर डिटेल लेकर तुरंत बुकिंग कीजिये।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना लुढ़का, चांदी की चमक फीकी, जान लें बाजार भाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews