रिफंड के चक्कर में कहीं गलती ना कर दें, IRCTC ने जारी किया अलर्ट

रिफंड के चक्कर में कहीं गलती ना कर दें, IRCTC ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय रेल से यात्रा करने वाले अधिकांश यात्री अब IRCTC से टिकट बुकिंग करना पसंद करते हैं। लेकिन IRCTC ने उन यात्रियों के लिए अलर्ट जारी किया है जो रिफंड लेने के (IRCTC Ticket Refund Alert) लिए प्रयास करते हैं।

IRCTC (IRCTC News) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर पिछले दो दिनों में दो बार अलर्ट जारी (IRCTC issued alert) करते हुए लिखा है कि रिफंड के बहाने सोशल मीडिया पर IRCTC के नाम पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर के साथ कुछ फर्जी मैसेज प्रसारित किए जा रहे हैं। जिनसे सावधान रहने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी महंगी, ये हैं आज के ताजा भाव

IRCTC (IRCTC Samachar) ने अपने मैसेज में आगे लिखा – आपसे अनुरोध है कि ऐसे दुर्भावनापूर्ण संदेशों से सावधान रहें और आधिकारिक नंबरों पर IRCTC कस्टमर केयर से संपर्क करें। IRCTC के आधिकारिक नंबर 07556610661, 07554090600 हैं और आधिकारिक ईमेल आईडी care@irctc.co.in है।

ये भी पढ़ें – AQLI : देश में ऐसे कौन से राज्य हैं, जहां अब भी शुद्ध हवा का स्तर बना हुआ है?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews