क्या आप जानते हैं आपके आधार नंबर से हैक हो सकता है बैंक अकाउंट, पढ़ें पूरी खबर

क्या आप जानते हैं आपके आधार नंबर से हैक हो सकता है बैंक अकाउंट, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट | देश में किसी भी व्यक्ति को एक ही बार आधार नंबर जारी किया जाता है जो उसका पहचान पत्र होता है। जिसके माध्यम से वह भारत के किसी भी कोने में कोई भी काम आसानी से कर सकता है। जिसे आजकल हर कार्य में दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिसके बिना हम किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं उठा सकते। किसी भी तरीके का कोई काम करने से पहले हमें अपना आधार नंबर जरूर दिखाना होता है चाहे वह बैंक अकाउंट हो, चाहे कोई भी शासकीय योजना का लाभ लेना हो आपको पहचान के रूप में आधार कार्ड दिखाना ही पड़ता है जो कि आप के बैंक खाते, पैन कार्ड समेत कई अन्य जगहों से जुड़ा होता हैं लेकिन कई बार आप आधार कार्ड के जरिए ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार हो जाते हैं और क्या आपको मालूम है आपके आधार नंबर से आपके बैंक अकाउंट है किए जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं आखिर यह कैसे होता है और इससे बचने के क्या उपाय हैं…

जी हां, आपके आधार नंबर के जरिेए आपका बैंक अकाउंट बड़ी आसानी से हैक किया जा सकता है क्योंकि आधार कार्ड में आपके जीवन से जुड़ी हर जानकारी उसमें प्राप्त हो जाती है। चूकिं इसमें आपका पैन कार्ड समेत बैंक खाता लिंक होने के कारण इससे जानकारी को आराम से हैक कर लिया जाता है। जिसके बाद आप ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें – Mandi Bhav: इंदौर में आज इतना रहा अनाज और सब्जी का दाम, देखें 3 अक्टूबर 2022 का मंडी भाव

जिसे लेकर UIDAI ने कुछ दिन पहले ट्वीट पर जानकारी देते हुए लिखा था कि, “मात्र आधार नंबर की जानकारी से बैंक अकाउंट हैक नहीं हो सकता है। यदि आप अपने आधार नंबर का खुलासा नहीं करना चाहते हैं, तो आप VID या मास्क्ड आधार का उपयोग कर सकते हैं, यह मान्य है और व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है। आधार है तो विश्वास है।

बता दें कि इसे आप UIDAI के आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जहां आपको कुछ आवश्यक जानकारी भरने होंगे। जिसके बाद आपकों आपके आधार कार्ड का केवल 4 अंक यानि XXXX-XXXX ऐसे दिखेगा जिससे आप इस फ्रॉड से खुद का बचाव कर सकें और अपने बैंक खाते को सुरक्षित कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें – MP : लाखों किसानों को CM Shivraj ने दी बड़ी राहत, खाते में भेजे गए 202.64 करोड़ रुपए, मिलेगा लाभ

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews