डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने ट्वीट किया भारत का विवादित नक्शा, कश्मीर को बताया पाक का हिस्सा

डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने ट्वीट किया भारत का विवादित नक्शा, कश्मीर को बताया पाक का हिस्सा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के बेटे ने एक ट्वीट कर दुनियाभर में अलग बहस छेड़ दी है और भारत के सियासी पारे को हाई कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर (Donald Trump Jr.) ने इस ट्वीट में विवादित नक्शा कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया है, वहीं इस नक्शे में भारत को अपने पिता के प्रतिद्वंदी बिडेन का समर्थक देश बताया है।

जूनियर ट्रंप ने नक्शे में दुनिया को दो रंग लाल और नीले में बांट दिया है। इसमें ट्रंप के समर्थन में अमेरिका में रिपब्लिकन रंग का प्रतिनिधित्व करने वाले लाल रंग में दिखाया गया है लेकिन भारत, चीन, मैक्सिको और अफ्रीका में लाइबेरिया नीले रंग में दिखाए गए देश हैं।अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों की वोटिंग के दौरान इस नक्शे को ट्वीट किया है और नक्शे में ट्रंप को समर्थन देने वाले देशों को लाल और बिडेन के समर्थक देशों को नीले रंग में दर्शाया गया है। इसके साथ ही ट्रंप जूनियर ने ट्वीट किया, “ठीक है, आखिरकार मेरे अनुमानों वाला चुनावी नक्शा लगभग तैयार हो गया।” अजीब बात ये है कि इस नक्शे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का रुख भारत से उलट दिखाया गया है, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पूर्वोत्तर के राज्यों को लाल रंग में दिखाया गया है।

ट्रंप के बेटे के इस ट्वीट के बाद अब भारत में कई टिप्पणियां सामने आ रही हैं। जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला, शशि थरूर समेत कई नेताओं ने इस मुद्दे पर टिप्पणी की है। उमर अब्दुल्ला ने जूनियर ट्रंप के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा है कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ दोस्ती के लिए बहुत कुछ किया गया। लेकिन ट्रंप जूनियर ने भारत को मजबूती से बिडेन और कमला हैरिस के साथ रखा है, हालांकि दिलचस्प रूप से जूनियर का मानना ​​है कि जम्मू-कश्मीर और नॉर्थ-ईस्ट शेष भारत के खिलाफ जाते हैं और ट्रंप को वोट देंगे। उमर अब्दुल्ला ने तंज करते हुए कहा कि किसी को अपने रंग की पेंसिल को दूर ले जाने की जरूरत है।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी पर भी तंज कसा है। उन्होने एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि “नमो के ब्रोमांस की कीमत: कश्मीर और नॉर्थ-ईस्ट भारत के बाकी हिस्सों से कट गए, और पूरी “गंदी” जगह को डॉन जूनियर ने चीन और मेक्सिको के साथ शत्रुता के दायरे में ला दिया। स्टेडियम इवेंट पर खर्च किए गए करोड़ों के लिए ये काफी है!

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews