लाखों पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा, महंगाई राहत में वृद्धि, एरियर का भी होगा भुगतान, आदेश जारी, समय से पहली आएगी अक्टूबर की पेंशन

1.70 लाख पेंशनर्स को सरकार ने डीए की किश्त जारी करने की अधिसूचना जारी कर दी है,साथ ही 75 साल से अधिक आयु के सभी पेंशनर्स के बकाया एरियर के भुगतान को लेकर भी नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
pensioners pension

HP Pensioner Pension Arrears: हिमाचल प्रदेश के 1.90 लाख पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनरों  के लिए खुशखबरी है।राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने 4 फीसदी महंगाई राहत के आदेश जारी कर दिए है, इसी के साथ डीआर 38% से बढ़कर 42% हो गया है। नई दरें 1 जनवरी 2023 से लागू होंगी, ऐसे में जनवरी 2023 से सितंबर 2024 तक एरियर भी मिलेगा, लेकिन बकाया के भुगतान पर निर्णय समय आने पर अलग से लिया जाएगा।

इसके अलावा पेंशनरों की एरियर की बकाया आधी राशि और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के नए वेतनमान का एरियर भी जारी करने के संबंध में आदेश जारी किया गया है। कर्मचारियों को एरियर हिमाचल प्रदेश सिविल सर्विसेज संशोधित वेतनमान नियम 2022 के तहत देय होगा। संभावना है कि बढ़ी हुई महंगाई राहत की राशि  के साथ एरियर का भुगतान पेंशन के साथ 28 अक्टूबर को ही कर दिया जाएगा।

पेंशनर्स को 22.50 फीसदी एरियर का भुगतान

राज्य सरकार ने 75 साल से अधिक उम्र के पेंशनरों के पेंशन के बचे 22.50 प्रतिशत एरियर के आदेश जारी किए हैं।इसके तहत तीस हजार पेंशनरों को एक माह के अंदर पूरा एरियर दे दिया जाएगा है। चुंकी कुल 45 प्रतिशत एरियर में से आधा यानी कि 22.50 फीसदी सरकार 9 अक्तूबर 2024 को पेंशन के साथ जारी किया जा चुका है। संभावना है कि 22.50 प्रतिशत एरियर पेंशनरों को 28 अक्तूबर को पेंशन के साथ ही जारी किया जा सकता है।

चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को नए वेतनमान का एरियर

  • पेंशनर्स के अलावा हिमाचल प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी नए वेतनमान का एरियर जारी करने के आदेश जारी किए गए हैं। चतुर्थ श्रेणी के हर कर्मी को नए वेतनमान के बकाया एरियर के 20000 जारी करने के सरकार के आदेश हैं। राहत की बात ये है कि सरकार ने कर्मचारियों को यह एरियर अक्तूबर महीने में ही देने के आदेश दिए हैं।
  • प्रधान सचिव वित्त ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल, सभी मंडलीय आयुक्तों, उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। बता दे कि 1 जनवरी 2016 से नया वेतनमान लागू है और एरियर लंबित है। इससे करीब 25000 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।इससे पहले चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को 60-60 हजार दिए गए थे और अब 20-20 हजार रुपये और दिए जाएंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews