कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, जनवरी में मिलेगा बढ़े हुए महंगाई भत्ते का एरियर, खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

साल में दो बार महंगाई भत्ता(Dearness Allowance) में बढ़ोतरी होती है। पहली बार जनवरी में और दूसरी बार जुलाई में होती है, इस दौरान बकाया राशि एरियर के तौर पर दी जाती है।
Employees news

Bihar Employees DA Arrears 2024 : बिहार के सरकारी कर्मचारियों पेंशनरों के लिए जरूरी खबर है। कर्मचारियों पेंशनरों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते और एरियर के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। एरियर नवंबर के वेतन भुगतान में नहीं जोड़ा जाएगा, अगले वर्ष जनवरी में एरियर मिलेगा, क्योंकि उसे दिसंबर के वेतन में जोड़कर भुगतान किए जाने की संभावना है।

दरअसल, 14 नवंबर को हुई कैबिनेट बैठक में राज्य की नीतिश कुमार सरकार ने कर्मचारियों पेंशनर्स को तोहफा देते हुए डीए में तीन फीसदी वृद्धि की थी, जिसके बाद डीए 50 से बढ़कर 53 फीसदी हो गया है। इसका लाभ एक जुलाई 2024 से मिलेगा ,ऐसे में कर्मियों को जुलाई से दिसंबर यानि 6 महीने का एरियर मिलेगा। नवंबर की सैलरी में बढ़े हुए डीए का लाभ दिसंबर में मिलेगा लेकिन एरियर जनवरी 2025 में दिया जाएगा।

14 लाख कर्मचारियों पेंशनर्स को मिलेगा लाभ

इसका लाभ 7वें वेतनमान के 10 लाख सरकारी कर्मचारियों शिक्षकों और 4 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। हाई कोर्ट के न्यायाधीशों और विधान मंडल के कर्मियों के लिए महंगाई-भत्ता में बढ़ोतरी की मंजूरी के लिए अलग प्रोसेस अपनाया जाएगा। इधर, बिहार सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों, जिलों, निदेशालयों और आयोगों में काम करने वाले आईटी प्रबंधकों, आईटी सहायकों और कार्यपालक सहायकों को ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ देने का भी फैसला किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews