Hindi News

कर्मचारियों-पेंशनर्स को तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ा, 2 महीने का एरियर भी मिलेगा, अप्रैल से खाते में बढ़कर आएगी सैलरी!

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
केन्द्र की मोदी सरकार ने 2 फीसदी महंगाई भत्ते और राहत में वृद्धि की है। इस बढ़ोतरी के बाद अब सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 53% से बढ़कर 55% हो गया है। यह वृद्धि ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के जुलाई-दिसंबर 2024 के आंकड़ों के आधार पर की गई है।
कर्मचारियों-पेंशनर्स को तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ा, 2 महीने का एरियर भी मिलेगा, अप्रैल से खाते में बढ़कर आएगी सैलरी!

Central Employees DA Hike : केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद चैत्र नवरात्रि से पहले केन्द्र की मोदी सरकार ने कर्मचारियों पेंशनर्स के डीए/डीआर में वृद्धि कर दी है, जिसके बाद डीए 53 फीसदी से बढ़कर 55 फीसदी पहुंच गया है।नई दरें जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएंगी।

इसका लाभ 48 लाख से अधिक कर्मचारियों और 67 लाख से अधिक पेंशनर्स को मिलेगा। हालांकि पिछले 7 सालों में की तुलना में यह वृद्धि सबसे कम मानी जा रही है, क्योंकि जुलाई 2018 से दिसंबर 2024 तक हर बार DA में कम से कम 3% से 4% की बढ़ोतरी होती आई है, ऐसे में DA में केवल 2 फीसदी का इजाफा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को थोड़ा निराश कर सकता है।

जनवरी 2025 से मिलेगा 55 फीसदी डीए का लाभ

  • वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों पेंशनरों को 53% की दर से डीए मिल रहा है और मोदी कैबिनेट द्वारा 2 फीसदी वृद्धि के बाद यह 53% से बढ़कर 55 फीसदी पहुंच गया है। नई दरें जनवरी 2025 से लागू होंगी, ऐसे में 2 महीने जनवरी व फरवरी का एरियर भी मिलेगा।
  • वित्त मंत्रालय द्वारा आदेश जारी करने के बाद अप्रैल में मिलने वाला मार्च का वेतन बढ़े हुए डीए और एरियर के साथ खातों में जारी किए जाएगा।इस वृद्धि से कर्मचारियों की सैलरी व पेंशनरों की पेंशन में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
  • उदाहरण के तौर पर, अगर बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, तो 2% की वृद्धि से प्रति माह 360 रुपये की वृद्धि होगी। एक साल में 4,320 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।यदि बेसिक पेंशन 9,000 रुपये है, तो प्रति माह 180 रुपये की वृद्धि होगी, जिससे 2,160 रुपये का सालाना फायदा होने का अनुमान है।

साल में 2 बार बढ़ाया जाता है महंगाई भत्ता

  • केंद्र सरकार द्वारा हर साल 2 बार केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया जाता है, जो अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक इंडेक्स के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करता है। यह वृद्धि हर साल जनवरी व जुलाई से की जाती है, जिसका ऐलान मार्च और अक्टूबर के आसपास होता है।
  • इसी क्रम में जनवरी 2025 से 2 फीसदी डीए बढ़ाया गया है।नई दरें AICPI Index के जुलाई से दिसंबर 2024 के आंकड़ों के आधार पर तय की गई है।चुंकी जुलाई से दिसंबर तक के आंकड़ों में AICPI Index अंक 143.7 और DA स्कोर 55.99% रहा था, ऐसे में 0.50 के पहले वाले को नीचे की गणना और ज्यादा वाले को ऊपर की गणना से राउंड ऑफ किया जाता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews