जानें सड़क पर अपने अधिकार: ट्रैफिक पुलिस भी नहीं कर सकती मनमानी, ये 6 रूल्स रट लीजिए

जब आप सड़क पर निकलते हैं तो अपने साथ दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है। इसीलिए यातायात नियम बनाए गए हैं जिनका पालन सभी को करना चाहिए। लेकिन कर्तव्यों के साथ अधिकारों की जानकारी होना भी आवश्यक है ताकि कोई आपको कानून के दायरे से बाहर जाकर परेशान न कर सके।
Driver Rights in India

AI generated

अगर आप सड़क पर वाहन चला रहे हैं तो अपने अधिकारों को जानना उतना ही जरूरी है जितना क्लच, गियर और ब्रेक का इस्तेमाल करना। जब आप सड़क पर गाड़ी लेकर निकलते हैं तो जितना ट्रैफिक नियमों का पालन करना महत्वपूर्ण है, उतना ही अपने अधिकारों को लेकर जागरूक रहना भी आवश्यक है।

कई बार ट्रैफिक नियमों की अनभिज्ञता आपको अनावश्यक परेशानियों, जुर्माने या यहां तक कि कानूनी पचड़ों में भी फंसा सकती है। वहीं कानूनी जानकारी आपको सड़क पर होने वाली परेशानियों से बचाती है। इसीलिए आज हम जानते हैं उन अधिकारों के बारे में जो हर वाहन चालक को पता होने चाहिए।

1. चाबी निकालने का अधिकार नहीं

ट्रैफिक पुलिस आपको रोक सकती है, लेकिन आपकी गाड़ी की चाबी निकालने का हक उनके पास नहीं है। गाड़ी आपकी है, और उसका नियंत्रण आपके पास रहना चाहिए।

2. गाली या थप्पड़ बर्दाश्त न करें

चेकिंग के दौरान कोई पुलिसकर्मी आपको गाली दे या हाथ उठाए तो तुरंत 112 पर कॉल करें और पुलिस बुलाएं। जरूरत पड़े तो नजदीकी पुलिस स्टेशन या वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के कार्यालय में शिकायत दर्ज करें। ऐसा करने पर दोषी पुलिसकर्मी को माफी मांगनी पड़ सकती है और निलंबन का सामना भी करना पड़ सकता है।

3. कागजात भूल गए..नो प्रॉब्लम

अगर आपके पास गाड़ी के ओरिजनल दस्तावेज़ नहीं हैं तो परेशान न हों। परिवहन मंत्रालय द्वारा अधिकृत DigiLocker या mParivahan ऐप में अपने ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के कागजात दिखाएं। आप कागज भूल सकते हैं लेकिन ऐसी स्थिति में दिमाग का इस्तेमाल जरूर करें।

4. चालान का नियम

पहले सिर्फ सब-इंस्पेक्टर या उससे ऊपर के अधिकारी ही चालान काट सकते थे, लेकिन नए मोटर वाहन नियमों के तहत यह नियम बदल गया है। अब ट्रैफिक पुलिस को कागजात जांचने और चालान काटने का अधिकार है। लेकिन अगर आप नियमों का पालन कर रहे हैं जो इस झंझट में कभी पड़ेंगे ही नहीं।

5. हेलमेट/सीट बेल्ट न लगाने का जुर्माना

अगर आपने हेलमेट या सीट बेल्ट नहीं लगाया तो जुर्माना भरना पड़ सकता है। लेकिन इसकी वजह से आपको गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। हालांकि..अगर आप शराब पीकर गाड़ी चला रहे हैं तो फिर पुलिस की गाड़ी में ‘वीआईपी ट्रीटमेंट’ के लिए तैयार रहें।

6. महिला चालकों के लिए खास नियम

महिला चालक ध्यान दें..शाम 6 बजे के बाद अगर कोई पुरुष पुलिसकर्मी आपकी गाड़ी रोकता है जो आप उनसे पूछ सकती हैं कि आपकी टीम में कोई महिला अधिकारी हैं क्या। यह आपका अधिकार है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews