PM House: प्रधानमंत्री आवास के ऊपर नजर आया ड्रोन, SPG और दिल्ली पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

PM House

PM House News: सोमवार सुबह दिल्ली पुलिस के महकमे में इस समय हड़कंप मच गया जब अचानक से ही एसपीजी ने प्रधानमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन उड़ने की सूचना दी। सुबह तकरीबन 5 बजे इस बारे में जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और भारी फोर्स के साथ ड्रोन की तलाश में जुट गए।

ड्रोन पकड़ में नहीं आया है और पुलिस लगातार इस बात की जांच कर रही है कि आखिरकार यह किसका है और यहां तक कैसे पहुंचा। बता दें कि प्रधानमंत्री आवास पर आसपास का इलाका नो फ्लाइंग जोन होता है। ऐसे में ड्रोन उड़ने की सूचना से हड़कंप मच गया है।

सख्त रहती है सुरक्षा

प्रधानमंत्री आवास की बात करें तो यहां पर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी होती है लोक कल्याण मार्ग से यहां एंट्री मिलती है। इसके बाद कार पार्किंग में लगाकर व्यक्ति को रिसेप्शन पर भेज सुरक्षा जांच की जाती है और 7, 5, 3 और 1 लोक कल्याण मार्ग में एंट्री मिलती है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा इतनी ज्यादा कड़ी होती है कि अगर उनके परिवार का कोई सदस्य भी यहां पर आता है तो उन्हें भी सारी प्रोसेस का पालन करना होता है।

पीएम आवास में एंट्री लेने से पहले एक लिस्ट तैयार की जाती है, जो सचिवों की ओर से आती है। जिसका नाम लिस्ट में शामिल होता है, वही अंदर जा सकता है। जो व्यक्ति अंदर प्रवेश कर रहा है उसके पास पहचान पत्र होना भी अनिवार्य है।

लुटियंस जोन में है बंगला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बंगला लुटियंस जोन के लोक कल्याण मार्ग पर मौजूद है, जो सात नंबर पर पड़ता है। साल 2014 से पीएम मोदी यही पर रह रहे हैं और इसे पंचवटी के नाम से पहचाना जाता है, क्योंकि इसे पांच बंगलों से मिलाकर बनाया गया है। इस बंगले में रहने वाले सबसे पहले प्रधानमंत्री राजीव गांधी थे जो 1984 में यहां आए थे।

12 एकड़ में बनाया गया यह बंगला 1980 में निर्मित हुआ था। इस जगह में एक नहीं पांच बंगले हैं, जो अलग-अलग भागों में बंटे हुए हैं। जिसमें कार्यालय, आवास, सुरक्षा प्रतिष्ठान, एसपीजी समूह क्षेत्र और गेस्ट हाउस शामिल है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews