तेज बारिश की वजह से अचानक Vaishno Devi में बने बाढ़ जैसे हालात, देखें वीडियो

Vaishno Devi

जम्मू, डेस्क रिपोर्ट। जम्मू और कश्मीर के कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi) से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां कटरा में अचानक आई जोरदार बारिश की वजह से वैष्णो देवी यात्रा को रोक दिया गया। दरअसल, यहां आई तेज बारिश की वजह से मंदिर के पास वाले इलाके में फ्लैश फ्लड यानी बाढ़ आ गई। जिसकी वजह से कई यात्री पानी में फिसल गए तो कइयों ने अपनी जान बचाई। पानी के तेज बहाव से श्रद्धालुओं के लिए मुश्किल पैदा हो गई। ऐसे मौसम को और बाढ़ जैसी हालत को देखते हुए यात्रा पर अभी अस्थाई रोक लगा दी गई थी।

Must Read : वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा, दम घुटने से 2 की मौत कई घायल, देखें वीडियो

जानकारी के मुताबिक, 19 अगस्त के दिन से ही कटरा में जोरदार बारिश का सिलसिला जारी रहा। तेज बारिश को देखते हुए मंदिर मार्ग पर बैट्री कार वाले ट्रैक (हिमकोटि) को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया। इसको लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से जानकारी देते हुए कहा गया है कि भारी बारिश की वजह से कटरा से मंदिर की ओर जाने वाले यात्रियों की यात्रा पर अभी के लिए रोक लगा दी।

दरअसल, अभी सबसे पहले जो यात्री ऊपर है उन्हें नीचे लाने की कोशिश की गई। इसी पर प्राथमिकता दी। दरअसल मामले को संभालने के लिए पुलिस और सीआरपीएफ को तैनात भी किया गया। जो हर पल की स्थिति पर नजर बनाए रखे हैं। हालांकि आज यानी शनिवार सुबह फिर से यात्रा की अनुमति दे दी गई है। वहां रोके गए यात्रियों और श्रद्धालुओं के जत्थे को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews